फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB runs in illegal colonies

Panipat News: अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
JCB runs in illegal colonies
पानीपत। नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों में बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। कुटानी रोड और बबैल रोड पर नौ कॉलोनियों में मकान और सड़क को तोड़ा। निगम की कार्रवाई से कॉलोनाइजर और अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम वीरवार को भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रखेगा। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के साथ टीम गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की देखरेख में टीम ने कार्रवाई। निगम की टीम ने तीन जेसीबी की मदद से विजय नगर और दलबीर नगर में तीन कॉलोनियों में अवैध निर्माण और सड़कों के जाल को तोड़ा।
विज्ञापन

टीम ने इसके बाद बबैल रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण और डीपीसी को तोड़ा। कुटानी रोड पर तीन कॉलोनी में तोड़फोड़ की। वहीं श्रीराम नगर में एक कॉलोनी में अवैध निर्माण को तोड़ा। नगर निगम की कार्रवाई से कॉलोनाइजर की एक साथ परेशानी बढ़ गई। कॉलोनाइजरों ने नेताओं से संपर्क कर अधिकारियों से बात कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। वहीं सफेदपोश ने कई बड़े अधिकारियों से संपर्क किया। कुटानी रोड पर एक सफेदपोश के नजदीकी की कॉलोनी पर निगम की कार्रवाई चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने खाका किया तैयार : नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों की पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इन कॉलोनियों में लगातार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इस पूरी कार्ययोजना बना ली है। शहर में असंध रोड पर शनि मंदिर के नजदीक एक कॉलोनी काटी जा रही है। वहीं गोहाना रोड पर महाराना के नजदीक एक सफेदपोश का नजदीकी कॉलोनी काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed