फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB runs in illegal colonies, construction broken

Panipat News: अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी, निर्माण तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
JCB runs in illegal colonies, construction broken
समालखा। भापरा गांव के पास साढ़े आठ एकड़ में बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को जिला योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी को लाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। कॉलोनाइजर को भविष्य में यहां निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। डीटीपी सुनील आंतिल ने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। इस क्षेत्र में अवैध निर्माण के साथ-साथ करीब 25 डीपीसी भी तोड़ी गई हैं। इस संबंध में पहले नोटिस भी जारी किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समालखा एरिया में जहां भी अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। उनकी सूचना जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय में दें, ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed