फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB deployed and removed dirty water from Chulkana Road

Panipat News: जेसीबी लगा निकलवाया चुलकाना रोड से गंदा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
JCB deployed and removed dirty water from Chulkana Road
समालखा। दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ श्याम भक्तों के लिए मुसीबत बना चुलकाना रोड पर जमा गंदा पानी की निकासी न होने की खबरें प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से रास्ता निकाला। सड़क से पानी तो निकाल दिया है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चुलकाना रोड दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है। रोजाना सैकड़ों दुपहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा देश के कोने-कोने से हजारों श्याम भक्त हर रोज इसी रास्ते से चुलकाना धाम श्याम बाबा के दर्शन करने आते हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित चुलकाना रोड के दोनों तरफ शिव काॅलोनी व शास्त्री काॅलोनी बसी हुई है। दोनों काॅलोनियों की नालियों का गंदा पानी चुलकाना रोड पर जमा रहता है। जिस कारण ग्रामीणों के साथ श्याम भक्तों को इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कालोनी वासी व ग्रामीण चुलकाना रोड से नालियों के गंदा पानी निकलवाने के लिए प्रशासन से लेकर विधायक मनमोहन भड़ाना को गुहार लगा चुके हैं। लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने फिलहाल चुलकाना रोड से जेसीबी मशीन से रास्ता बनाकर पानी निकाल दिया है। इस संबंध में जब पालिका अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने कहा कि चुलकाना रोड फ्लाईओवर के पार बनी कालोनी नगर पालिका सीमा से बाहर है। इसलिए वहां सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। जबकि समालखा के बीडीपीओ नीतिन यादव ने कहा कि यह क्षेत्र नगरपालिका की हद में है। वही एसडीओ पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि फिलहाल लोगों की परेशानी को देखते हुए चुलकाना रोड से पानी निकलवा दिया है। जब तक नालियों की सफाई नही होगी या फिर एसटीपी प्लांट तक नाले का निर्माण होने तक समस्या हल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed