फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBT teacher who created ruckus after drinking alcohol suspended

Panipat News: शराब पीकर हंगामा करने वाला जेबीटी अध्यापक निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
JBT teacher who created ruckus after drinking alcohol suspended
मतलौडा। उरलाना कलां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शराब पीकर हंगामा करने के आरोपी जेबीटी अध्यापक मुकेश कुमार को डीईईओ ने निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इसराना होगा।
विज्ञापन

लगभग 20 दिन पहले राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरलाना कलां में जेबीटी अध्यापक मुकेश कुमार शराब पीकर आ गया था। आरोप है कि नशे की हालत में उसने विद्यार्थियों से बदसलूकी की। इस पर ग्रामीण अध्यापक के विराेध में एकजुट हो गए। गांव की ही एक महिला ने अध्यापक पर छेड़खानी का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, जिसे बाद में उसने वापस ले लिया था। तब ग्रामीणों ने मामले की शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता को देकर घटना से अवगत कराया। बीईओ ने जांच के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल को रिपोर्ट दी थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेबीटी अध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed