फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBM's garbage collection vehicles running in Gurugram, notice sent to the company

Panipat News: गुरुग्राम में चल रही जेबीएम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां , कंपनी को भेजा नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
JBM's garbage collection vehicles running in Gurugram, notice sent to the company
पानीपत। शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करने वाली जेबीएम की कई गाड़ियां गुरुग्राम में चल रही हैं। इनमें से एक गाड़ी का फोटो गुरुग्राम की सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को लग गई। जिस पर निगम संयुक्त आयुक्त ने जेबीएम को नोटिस भेजकर इसका स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी तक दी गई है। इसके लिए निगम ने जेबीएम को महज एक दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जेबीएम शहर के 26 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम करती है। जेबीएम ने इस काम के लिए छोटी करीब 105 गाड़ियां लगाई हैं। इस काम की एवज में एजेंसी नगर निगम से हर माह करीब 25 लाख रुपये का भुगतान वसूलती है। ये सभी गाड़ियां नगर निगम के पोर्टल पर संचालित भी हैं। इसी बीच एक गाड़ी गुरुग्राम में मिली। जैसे ही इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निगम अधिकारी तुंरत एक्शन में आ गए। पोर्टल की पड़ताल की तो पानीपत से 17 गाड़ी गुरुग्राम जानी पाई गई। जिस पर निगम संयुक्त आयुक्त ने जेबीएम को नोटिस जारी किए हैं। निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने बताया कि इस प्रकरण पर जेबीएम को नोटिस भेजा गया है। जिसमें जेबीएम से लिखित जवाब मांगा गया है कि ऐसे स्थिति पर उनके ऊपर कार्रवाई क्यों न की जाए? इस लापरवाही पर जेबीएम पर जुर्माने से लेकर नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


जीपीएस से किया ट्रैक तो गुरुग्राम में मिली
जेबीएम की सभी गाड़ियों पर जीपीएस लगा हुआ है। निगम अधिकारियों ने जीपीएस का ट्रैक किया तो पानीपत शहर की चलने वाली 17 गाड़ी गुरुगाम में पाई गई। इनमें से एक गाड़ी का नंबर सहित फोटो भी वायरल हुआ जिसकी लोकेशन गुरुग्राम की मिली। निगम अधिकारियों ने माना कि ये एक गंभीर लापरवाही है। ये काम जानबूझकर किया गया है। इसी आधार पर जेबीएम को नोटिस भी भेजा गया है। जेबीएम की गाड़ियां गुरुग्राम में मिलने से शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हो रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बिना सूचना या अतिरिक्त गाड़ियों को काम पर लगाए बिना इनको दूसरे निगम में भेजना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कम दिखी गाड़ियां लगे कूड़े के ढेर
जेबीएम की कूड़ा उठाने वाली 17 गाड़ियां शहर से बाहर हैं। जिसकी वजह से शहर से कूड़ा उठाने का काम प्रभावित हो रहा है। इससे शहर में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। ये स्थिति पिछले कई दिनो से बनी हुई है। कॉलोनियों में कूड़े की गाड़ी न पहुंच पाने की वजह से लोग गलियों, चौक चौराहों पर कूड़ा डालने को मजबूर हैं। शहर से कूड़ा उठान न होेने की शिकायतें निगम कार्यालय तक पहुंच रही हैं। इससे शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed