फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBM shift on chautala road in 45 days

45 दिन में चौटाला रोड पर शिफ्ट होगा जेबीएम का डंपिंग स्टेशन, निगम देगा जगह, निर्माण खर्च जेबीएम का रहेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
JBM shift on chautala road in 45 days
मलिक पैट्रोल पंप से लेकर थाना चांदनीबाग की तरफ जाते रोड पर सेक्टर 25 की जमीन पर जेबीएम का बना अवैध डंपिंग स्टेशन अब 31 अक्तूबर तक सिवाह गांव के सामने चौटाला रोड पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए निगम जेबीएम को करीब तीन एकड़ जमीन उपलब्ध करवाएगा, जिस पर निर्माण का खर्च खुद कंपनी को उठाना पड़ेेगा। इस स्टेशन पर वाहनों के लिए पार्किंग व वॉशिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। वहीं, पूरा स्टेशन पूरी तरह से कवर्ड रहेगा। चारों तरफ से बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। नीचे फर्श और ऊपर छत बनेगी। इसे लेकर मेयर अवनीत कौर ने बुधवार को जेबीएम के चीफ जनरल मैनेजर से बातचीत कर उन्हें महज 45 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

मेयर का कहना है कि अगर निर्धारित अवधि में डंपिंग स्टेशन शिफ्ट नहीं किया गया तो इस पर जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, की जाएगी। वहीं, जेबीमए अधिकारियों ने भी मेयर को आश्वासन दिया है कि वे इस काम को 45 दिनों के भीतर ही पूरा कर लेंगे। हालांकि अब तक उन्हें निगम की तरफ से जमीन अलॉट नहीं हो पाई है। निगम में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते काम बाधित हुआ है। जैसे ही कार्यालय खुलेंगे आयुक्त जमीन अलॉटमेंट के कागजात देंगे वैसे ही शिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

10 दिन में शहर होगा साफ, प्रति वार्ड बढ़ाए जाएंगे साधन
मेयर ने बताया कि जेबीएम अधिकारियों की बैठक में उन्होंने शहर की साफ सफाई पर भी चर्चा की। जिस पर जेबीएम अधिकारियों ने मेयर को आश्वासन दिया कि वे 26 सितंबर तक शहर को साफ सुथरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वे हर वार्ड में अपने कूड़ा लिफ्टिंग के साधनों को भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed