फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JBM forgot to dump six lakh tonnes of garbage in Nimbari, corporation served notice

Panipat News: जेबीएम निंबरी में छह लाख टन कूड़ा डाल भूली, निगम ने थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
JBM forgot to dump six lakh tonnes of garbage in Nimbari, corporation served notice
पानीपत। नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी को नोटिस थमा दिया है। निगम का मानना है कि जेबीएम ने निंबरी गांव के पास करीब छह लाख टन कूड़ा डाला है। एनजीटी के अनुसार इसका निस्तारण किया जाना है। निगम के कई बार पत्र लिखने के बाद भी कंपनी ने कोई काम नहीं किया। वहीं शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में भी जेबीएम की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं है। नगर निगम मेयर और पार्षद गत दिनों हाउस की बैठक में जेबीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास चुके हैं। मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंंकज ने कंपनी अधिकारियों को बैठक में चेतावनी भी दी थी। इसके बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं हाे पाया।
विज्ञापन

जेबीएम कंपनी ने 2018 में शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य शुरू किया था। कंपनी ने 217 गाड़ियों के साथ एक साल में पूरे शहर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पूरा करना था।कंपनी ने शहर को कवर तो किया लेकिन वाहनों की संख्या अपेक्षाकृत नहीं बढ़ाई। निगम अधिकारियों ने गत दिनों शिवाजी स्टेडियम में वाहनों की जांच की। कंपनी ने इस दौरान शहर का कूड़ा निंबरी गांव के पास डाला था। कंपनी का ताजपुर (मुरथल) में 14 अगस्त 2021 से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट चल रहा है। कंपनी को शर्तानुसार कूड़े को प्लांट में पहुंंचाना था।
विज्ञापन


-कंपनी ने 22 फरवरी 2018 से 14 अगस्त 2021 तक लगभग छह लाख टन कूड़ा निंबरी कूड़ा निष्पादन स्थल पर डाला है। जिसका निष्तारण कंपनी स्तर पर कराया जाना है। जो एनजीटी की हिदायतों के अनुसार अनिवार्य है। निगम द्वारा इस कूड़े को निंबरी डंपिंग साइट से उठाकर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में ले जाने या बायो रेमिडिएशन अपने स्तर पर करने के बारे कई बार लिखा। कंपनी ने कूड़े के निष्तारण से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कंपनी को सभी प्रकार के वाहन तथा सामुदायिक डस्टबीन, कंटेनरयुक्त तिपहिया रिक्शा, हाथ रिक्शा अपने खर्चे पर लगाने थे। जब कि केवल 75 ऑटो टिप्पर लगाए गए हैं। जिससे केवल 30 या 35 प्रतिशत घरों से ही डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य हो पाप रहा है। जबकि डीपीआर के अनुसार लगभग 214 ओटो टिप्पर. 94 तिपहिया रिक्शा तथा 45 मोवाइल कोम्पेक्टोर की आवश्यकता है।

-ट्रांसफर स्टेशन स्थापित करने के लिए नगर निगम द्वारा बरसत रोड पर 1.5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। जिस पर द्वितीयक कूड़ा संग्रहण केंद्र तथा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कंपनी द्वारा करना है।
वर्जन :

शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान संतोषजनक नहीं है। निंबरी गांव से भी कूड़े का उठान नहीं हो पाया है। जेबीएम कंपनी को नोटिस जारी किया है।

डाॅ. पंकज, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed