फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jay maa ambe..jay jagdambe ke jaykare

Panipat News: मंदिर में गूंजे जय मां अंबे..जय जगदंबे के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Jay maa ambe..jay jagdambe ke jaykare
नवरात्र के तीसरे दिन किया मां चंद्रघंटा का पूजन, गूंजे मां के जयकारे, दर्शनों के लिए मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाजार में हुई जमकर खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। शहर के मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिए गए। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। सुबह ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। नारियल, चुनरी, फल व पंचामृत अर्पित कर मनवांछित फल की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे।
देवी मंदिर, सेक्टर 12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर, मॉडल टाउन सनातन धर्म मंदिर, गीता मंदिर, अवध धाम मंदिर व आठ मरला राधाकृष्ण मंदिर में सुबह बजे से भक्त पहुंचने लगे। जय मां अंबे..जय जगदंबे के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। भक्त थाल में फूल, पान व प्रसाद लेकर देवी मंदिर पहुंचे। सुबह छह बजे के बाद मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 12 तक मैया के दर्शन के लिए कतार लगी रही। श्रद्धा-भाव से ज्योत जलाकर मां चंद्रघंटा की पूजा की। माता की प्रतिमा पर चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान, फल व मिठाइयां अर्पित किया।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर में शाम छह बजे आरती की गई। मंदिर के पुजारी पंडित शिवदत्त शुक्ला ने बताया कि देवी मैया के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती हैं। नवरात्र पर देवी मंदिर में भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महाअष्टमी का त्योहार बुधवार 29 मार्च को मनाया जाएगा। बाजारों में भी भीड़ जुटी रही। लोग माता की चुनरी, नारियल, श्रृंगार का सामान, फल व मिठाइयां खरीदते दिखाई दिए। लोगों ने गरीबों को खान-पान की चीजें व कपड़े भी दान किए। आदिशक्ति भवानी का चौथा रूप मां कूष्मांडा की पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed