फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Javelin Throw Day will be celebrated for the first time in the country

देश में पहली बार मनाया जाएगा जेवलिन थ्रो डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Javelin Throw Day will be celebrated for the first time in the country
पानीपत। देश में पहली बार जेवलिन थ्रो डे मनाया जाएगा। जेवलिन थ्रो के चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में ही जेवलिन थ्रो दिवस मनाने की पहल की गई है। इसका आयोजन ग्रामीणों, खिलाड़ियों और कोच की ओर किया जा रहा है। इसमें पूरे देश के जेवलिन खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को जेवलिन थ्रो खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार जेवलिन थ्रो दिवस मनाया जा रहा है। यह आयोजन नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में ही मनाया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने का एक वर्ष पूरा होने पर हरियाणा इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया है। एक ओर हरियाणा एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से करनाल के कर्ण स्टेडियम में सात और आठ अगस्त को राज्य स्तरीय जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप होगी। दूसरी ओर पानीपत के गांव खंडरा में जिला स्तरीय चैंपियनशिप करवाकर जेवलिन थ्रो दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं को जागरूक करने की पहल
देश के युवाओं को जेवलिन थ्रो के प्रति जागरूक करने के लिए नीरज के गांव में ही इस दिवस की शुरुआत की जा रही है। नीरज के पदक ने देश को नई उम्मीद दिलाई। इस उम्मीद को आने वाली पीढ़ी पूरी करेगी। भारत का नाम विश्व में रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र जागलान, नीरज के प्रथम कोच
खंडरा के ग्रामीणों, एथलेटिक्स कोच और खिलाड़ियों की यह पहल सराहनीय है। देश के युवा इससे प्रोत्साहित होंगे और खेलों से जुड़ेंगे। नीरज ने जेवलिन थ्रो को देश में नई पहचान दिलाई है।
- राजकुमार मिटान, महासचिव, हरियाणा एथलेटिक्स फेडरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed