{"_id":"58cec7334f1c1bb6681a1963","slug":"jat-whole-day-go-prepar-evening-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट दिनभर दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे रहे, शाम को समिति ने टाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट दिनभर दिल्ली कूच की तैयारी में जुटे रहे, शाम को समिति ने टाला
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जाट समाज के लोग रविवार को दिनभर 20 मार्च को प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर तैयारी में जुटे रहे और दोनों धरनों पर ट्रायल के तौर पर महिलाओं के हाथ में कमान सौंपी गई। हालांकि, शाम तक सरकार और जाट समिति में सुलह हो गई और दिल्ली कूच का फैसला वापस ले लिया गया। प्रशासन ने जाट समाज के लोगों के दिल्ली कूच के फैसले के चलते जिले में रविवार को धारा-144 लगा दी। दोपहर को एकाएक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई। डीसी और एसपी ने शहर समेत पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्थाओं को जांचा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक 21 मार्च मंगलवार को पानीपत के दोनों धरनों में पहुंचेंगे।
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते रविवार को दिन सोमवार को दिल्ली कूच में जुटे रहे। लोग सुबह से ही धरना स्थल पर पहुंचने लगे थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी दिल्ली कूच को लेकर गंभीर हो गए। जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने शांति बनाए रखने के लिए रविवार को जिले में धारा 144 लागू कर दी। इसके अतिरिक्त रेलवे लाइन और अन्य सरकारी के साथ ही सार्वजनिक स्थलों के आसपास भीड़ लगाने पर पाबंदी लगा दी। पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिए कि वे पेट्रोल-डीजल लेने वाले लोगों की पूरी डिटेल लें।
जिले में 115 नाके और 15 विशेष मार्गों पर नजर
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहर में यातायात सुचारु रखने के लिए करीब एक दर्जन विशेष प्वाइंट बनाए हैं। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में 115 पुलिस नाके और 15 मार्गों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में 26 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिलाधीश डॉ. चंद्रशेखर खरे ने 20 मार्च को शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके तहत पानीपत जिले में 26 डयूटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। नगराधीश संदीप अग्रवाल को पुलिस स्टेशन शहरी क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। उनके साथ डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम रहेंगे। एसडीएम विवेक चौधरी और डीएसपी जगदीप सिंह को सदर और चांदनी बाग थाना क्षेत्र, एमडी शुगर मील बीर सिंह और डीएसपी देशराज को इसराना थाना क्षेत्र, एसडीएम समालखा अश्वनी मैगी और डीएसपी दलबीर सिंह को समालखा, बापौली और सनौली थाना क्षेत्र, निगमायुक्त वीना हुड्डा और डीएसपी विद्यावती को महिला पुलिस थाना क्षेत्र, डीआरओ राजकुमार भौरिया और डीएसपी देशराज मॉडल टाउन थाना क्षेत्र, जिला परिषद के डिप्टी सीओ जसविंद्र सिंह और डीएसपी बली सिंह को मतलौडा थाना क्षेत्र, ईओ हुडा दीपक घनघस और इंस्पेक्टर जसपाल को चांदनी बाग थाना क्षेत्र, तहसीलदार पानीपत जिवेंद्र मलिक और इंस्पेक्टर अजय कुमार को सदर थाना क्षेत्र, तहसीलदार समालखा योगेश कुमार और इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को समालखा क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे लगातार अपने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहे।
पुलिस शहर समेत जिलेभर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रयासरत है। जिले में किसी तरह से कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन और पुलिस गंभीर है। पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई है। जिले में इसको लेकर धारा 144 लगा दी गई है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करवा दी हैं। सरकार और जाट नेताओं के बीच दिल्ली कूच के फैसले को स्थगित करने की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। इस तरह के आदेश आते ही सभी सेवाओं को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।