फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   janmashtami, lord krishna, panipat, haryana

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 25 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
janmashtami, lord krishna, panipat, haryana
जन्माष्टमी - फोटो : पानीपत
पानीपत। जिलेभर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को मंदिरों में शुरू श्रीकृष्ण-राधा के भजनों की गूंज आधी रात तक रही। मध्य रात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोग गोविंदा आला रे, आला, जरा मटकी संभाल बृजबाला... सरीखे भजनों पर लोग जमकर थिरके। माहौल पूरी तरह से कान्हा के रंग में रंग गया। भक्तों ने आधी रात को चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हरि कृष्णा मंदिर श्री जगन्नाथ सुभद्रा और बलदेव धार्मिक ट्रस्ट, शुक्रताल, मुज्जफरनगर उत्तर प्रदेश के सहयोग से किशनपुरा स्थित खेड़ा चौक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा के स्वरूप विशेष तौर पर शुक्रताल से लाए गए। इससे पहले गोहाना रोड से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा किशनपुरा मार्केट से होते हुए खेड़ा चौक पर पहुंच कर पूर्ण हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद राधिका देवीदास ग्रुप ने प्रस्तुति देते महाभिषेक किया। मुख्य अतिथि शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने महाआरती की। कार्यक्रम के समापन पर लंगर पेश किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान राजेश शर्मा, अशोक छाबड़ा, पंडित ओम शर्मा, महेश शर्मा, सुनील कंसल, राजेश शर्मा,  धर्मेंद्र खन्ना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ मंदिर कमेटी के कार्यक्रम में बही भक्ति
श्री अमरनाथ शिव मंदिर कमेटी सेक्टर-29 ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा रहे। कार्यक्रम में अनेक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही नरेश अरोड़ा ने सभी से श्री कृष्ण के दिखाये मार्ग पर चलने और गीता को अपने जीवन में उतारने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में शेष शैया रही विशेष
सेक्टर-12 स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पंडित रामप्रकाश पाठक ने बताया कि श्रीकृष्ण की स्वचालित झांकियां आगरा से मंगाई गई थीं। जन्माष्टमी पर शेष शैय्या आकर्षण का केंद्र रही। शाम के समय श्रीकृष्ण भक्तों ने मंदिर में पूजा पाठ किया। जन्माष्टमी का व्रत रखा और रात 12 बजे चंद्रमा देखने के बाद व्रत खोला।

श्रीकृष्ण की झांकियों ने मनमोहा
मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों ने मनमोह लिया। झांकियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाएं दर्शाए गईं। इस दौरान फूलों से सजा झूला आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर सभी का मनमोह लिया।


एसडीवीएम स्कूल में मनाया जन्माष्टमी पर्व
सेक्टर-12 स्थित एसडीवीएम स्कूल में इस्कॉन संप्रदाय ने जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। शाम के समय संकीर्तन हुआ। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed