फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jan Nayak Janata Party organized Janata Darbar in Samalkha of Haryana

हरियाणा: जजपा कर रही 2024 की तैयारी, दिग्विजय चौटाला बोले- उपमुख्यमंत्री से उप हटाने के लिए दुष्यंत को दें ताकत

Tue, 15 Feb 2022 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 09:25 PM IST
सार

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार है। जजपा के कोटे से प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप धानक ने मंगलवार को समालखा हलके में जनता दरबार में समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला भी साथ रहे। इस दौरान नेता भविष्य की राजनीति के लिए समालखा से जजपा की राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे नजर आए।

विज्ञापन
Jan Nayak Janata Party organized Janata Darbar in Samalkha of Haryana
समालखा में जनता दरबार में मौजूद जजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार में मंत्री अनूप धानक एवं जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के गांवों में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार के जरिए समालखा में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए प्रधान महासचिव ने उपमुख्यमंत्री से उप हटाने के लिए दुष्यंत चौटाला को ताकत देने की जनता से अपील की। गांव का दौरा कर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया। हालांकि जनता दरबार अव्यवस्थित नजर आए। 

विज्ञापन


प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल की ओर से जनता को दिया गया सम्मान है। वर्ष 2012 में दो लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय होने पर तत्कालीन हुड्डा सरकार ने पेंशन नहीं देने का फैसला किया था। जजपा पार्टी बुजुर्गों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने देगी और इस फैसले को रुकवा कर रहेगी।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हैं और उप शब्द हटाने के लिए प्रदेश की जनता को दुष्यंत को ताकत देनी होगी। जजपा की दस सीटों को बढ़ाकर 45 से अधिक करना होगा। दिग्विजय के बयान से साफ दिखता है कि जजपा ने गठबंधन सरकार में रहते ही 2024 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा ने हमेशा ही एससी एवं बीसी वर्ग को सम्मान दिया है : अनूप धानक
प्रदेश सरकार में मंत्री अनूप धानक ने गली-सड़कों के निर्माण, बिजली बिल, पानी, विवाह शगुन योजना, श्रम विभाग से संबंधित समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। संबंधित अधिकारियों को निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जजपा ने हमेशा ही एससी एवं बीसी वर्ग को सम्मान दिया है।

महिलाओं का सम्मान करते हुए चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। निजी कंपनियों की नौकरियों में प्रदेश के लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण पर बेशक कोर्ट ने रोक लगा दी है लेकिन प्रदेश सरकार एवं जजपा पूरी मजबूती के साथ अपना पक्ष रख रही है। 

संगठन सचिव देवेंद्र कादियान को प्रत्याशी के रूप में किया प्रोजेक्ट
जनता दरबार के बहाने जजपा समालखा विधानसभा में अपने उम्मीदवार के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करती दिखी। जजपा के प्रदेश संगठन सचिव देवेंद्र कादियान को प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट किया गया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सरकार के पांचवें वर्ष में जब वह और देवेंद्र कादियान वोट मांगने आएंगे तो पेंशन 5100 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि समालखा की सीट से जननायक जनता पार्टी को जिताएं। 


ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान मंत्री अनूप धानक, जजपा के संगठन सचिव देवेेंद्र कादियान, एसडीएम अश्वनी मलिक, पंडित सुभाष शर्मा, बिजेंद्र करहंस, सरदार कुलदीप, सुभाष धीमान सहित विभिन्न महकमों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed