फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jameela of Jhamba won the 100 meter race, Tamanna rode the fastest bicycle.

Panipat News: झांबा की जमीला 100 मीटर दौड़ में अव्वल, तमन्ना ने दौड़ाई सबसे तेज साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jameela of Jhamba won the 100 meter race, Tamanna rode the fastest bicycle.
साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां। संवाद
सनौली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को खेल स्टेडियम बापौली में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और लड़कियों के लिए एक दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में झांबा गांव की जमीला ने प्रथम स्थान हासिल किया है। साइकिल दौड़ में जलमाना-1 की तमन्ना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सीडीपीओ अंजू ने विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सीडीपीओ अंजू ने कहा कि ग्रामीण लड़कियां और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे इसी तरह खेलकूद प्र‎तियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी अर्जित करें, इसके लिए विभाग की ओर से लड़कियों और महिलाओं के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं घरों से बाहर निकलेंगी तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा, इससे पहले खेलों में महिलाओं और युवतियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैदान पर साइकिल दौड़ और सामान्य दौड़ के साथ म्यूजिकल रेस कराई गई। इस मौके पर सुपरवाइजर मीना कुमारी, गरीमा, संगीता, आरती, शीला, संगीता व सुषमा मौजूद रहीं।

साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां। संवाद

साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed