{"_id":"653eaec711d144d53d0dc584","slug":"jagpals-body-was-hanged-after-murder-three-neighbors-accused-panipat-news-c-244-1-sknl1015-8473-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्या कर लटकाया था जगपाल का शव, तीन पड़ोसियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्या कर लटकाया था जगपाल का शव, तीन पड़ोसियों पर आरोप
विज्ञापन
पानीपत। राम नगर में जगपाल की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया था। जगपाल की पत्नी शनिवार को अपने मायके से पानीपत लौटी तो उसने तीन पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया। किला थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों पड़ोसी पहले भी उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उसके पति के साथ मारपीट भी कर चुके थे। अब आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेते हुए पति की हत्या की है। वहीं दूसरी तरफ किला थाने की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। गहराई से जांच के लिए विसरा को लैब भेजा गया है। पुलिस अब तीनों युवकों की तलाश में जुट गई है।
किला थाने की पुलिस को दी शिकायत में बबैल रोड राम नगर निवासी कौशल ने बताया कि वह घरेलू महिला है। करीब 16 साल पहले उसकी जगपाल के साथ शादी हुई थी। जगपाल मेहनत मजदूरी करता था। वह शराब का सेवन करता था। पति के साथ पड़ोसी समीर, नदीम, जाहुल की कई बार कहासुनी हुई थी। उन्होंने उसके पति को धमकी दी थी कि वह उसे नहीं छोड़ेंगे। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। वह 24 अक्तूबर को अपने दोनों बच्चों सहित अपने मायके लोनी, गाजियाबाद चली गई थी। शनिवार को रात करीब सवा आठ बजे उनके पड़ोस की लड़की सोनी ने उसके फोन पर सूचना दी कि उसका पति फांसी पर लटका है। उसने तुरंत अपने जेठ सतपाल व बिजेंद्र को बताया। रविवार को वह अपने भाई बिजेंद्र व दोनों बच्चों के साथ पानीपत पहुंची। उसे शक है कि उसके पति की पड़ोसी समीर, नदीम, जाहुल ने मिलकर हत्या की। उसके दोनों हाथ बांधकर उसे फांसी पर लटका दिया। पत्नी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 16 वर्षीय बड़ी बेटी शिवाती और छोटा बेटा 10 वर्षीय हर्ष है।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पत्नी की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
- महाबीर सिंह, प्रभारी, किला थाना।