फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   jagmag yojna, government, villagers, jam, panipat

जगमग योजना में भी अंधेरा, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। ददलाना गांव में म्हारा गांव जगमग योजना में शामिल करने के बाद भी बिजली न आने से भड़के ग्रामीणों ने गांव के चौक पर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक ट्रैफिक जाम रहने से पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप और कोहंड-असंध सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव में फिर से बिजली की किल्लत हुई, तो वे दोबारा जाम लगा देंगे।
विज्ञापन


गांव ददलाना के ग्रामीणों का गुस्सा पर्याप्त बिजली न मिलने पर शुक्रवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ददलाना चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की। ग्रामीण राम सिंह, प्रेम सिंह, अर्जुन, दलबीर सिंह, रोहताश, प्रवीन, राजेश, विकास ने बताया कि गांव में पहले बिजली निगम 15 घंटे सप्लाई देता था। जगमग योजना में जब से गांव को शामिल किया गया है, उसके बाद से गांव में सात घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। दिन में एक या दो घंटे ही बिजली दी जाती है। उसके बाद रात में बिजली आती है।
विज्ञापन


इस बारे में कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को बताया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इसके बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंचे डीएसपी और बिजली निगम मुनक के एसडीओ धर्मपाल जागलाने ने ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की एक कमेटी बनाई जाएगी। इसमें बिजली निगम के अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। गांव में शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई हो रही थी। भविष्य में उसी के अनुसार गांव में बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ प्रतिशत बिल जमा हो रहे
ग्रामीणों ने बताया कि वे बिजली के बिल 100 प्रतिशत भर रहे हैं। इसके बाद भी गांव में नाममात्र की ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।

आर्म्ड केबल लगाने से मना कर दिया था।
बिजली निगम ने योजना के तहत 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। इसके तहत गांव में आर्म्ड केबल लगाई जानी थी। इसके लिए ग्रामीणों ने मना कर दिया। क्योंकि, जगमग योजना में शामिल होने के बाद भी सात घंटे ही बिजली मिल रही है।

जाम से हुई परेशानी
ददलाना वासियों ने बिजली न आने के कारण करीब ढाई घंटे तक जाम लगाया दिया। इससे असंध रोड पर लंबा जाम लग गया। पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। वाहन चालक मुनीश, प्रदीप, रोहित और राजकुमार ने बताया कि असंध रोड पर लंबा जाम लगने और गर्मी से वे परेशान हो गए।  


ग्रामीणों की एक कमेटी बनाई जाएगी। वह जो फैसला लेगी वह मान्य होगा। गांव में बिजली की समस्या का समाधान कराया जाएगा। गांव में बिजली सप्लाई का जो पहले शेड्यूल था, उसी के अनुसार बिजली दी जाएगी।
धर्मपाल जागलान, मुनक, एसडीओ, बिजली निगम, पानीपत

बिजली की समस्या के चलते ददलाना वासियों ने ददलाना चौक पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
दलबीर सिंह, डीएसपी थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed