फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jagannath's cheers will echo in the Rath Yatra

Panipat News: रथयात्रा में गूंजेंगे जगन्नाथ के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:27 AM IST
विज्ञापन
Jagannath's cheers will echo in the Rath Yatra
पानीपत। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का तीन दिन का उत्सव इस बार खास होगा। इसमें सेना के लिए रक्तदान शिविर के साथ अन्य कार्यक्रमों के साथ रथयात्रा देखने वाली रहेगी। 19 को भजन संध्या में चित्र-विचित्र भगवान का गुणगान करेंगे। रथयात्रा में चावर झूलाने और रथ खींचने तक की बड़ी बोली लगेंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए भात का प्रसाद बनाने से लेकर वितरण और प्रतिदिन के भंडारे की जिम्मेदारी दी गई है। वार्षिक पूजन और रथयात्रा इस पर खास बनाई जाएगी।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को उत्सव की तैयारी को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता रथयात्रा प्रबंधक समिति अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने की। बैठक में 129वें वार्षिक रथयात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान त्रिदिवसीय कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी लगाई गई। यात्रा संचालन की जिम्मेदारी अशोक कैलाशी, पवन कंसल, आशीष गुप्ता को सौंपी गई। भात के प्रसाद बनाने की जिम्मेदारी नीरज कंसल, भात प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी सन्नी कंसल, चिराग गर्ग, गुलशन कंसल को सौंपी गई। प्रतिदिन भंडारा वितरण की जिम्मेदारी हुकम सिंह, दीपक गोयल, बब्बु मित्तल, रथ संचालन की जिम्मेदारी कौशलेंद्र गुप्ता, प्रदीप तायल को दी गई। अतिथियों के सम्मान की जिम्मेदारी लालचंद तायल, कन्हैया गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता को सौंपी।
विज्ञापन


बॉक्स
वार्षिक पूजन के बाद रथयात्रा होगी शुरू
रथयात्रा कार्यक्रम 18 जून रविवार को सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण व सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। स्वामी मुक्तानंद महाराज इसमें आशीर्वाद देंगे। भारतीय सेना को समर्पित रक्तदान शिविर कैलाशी सेवा समिति व रेडक्राॅस सोसायटी के सहयोग से किया जाएगा। 18 जून की शाम को पूज्य राखी पटियाला वाली के द्वारा राधा नाम संकीर्तन होगा। 19 जून को विश्व विख्यात भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज द्वारा रात आठ बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। 20 जून को दोपहर दो बजे से भगवान जगन्नाथ के पूजन से रथयात्रा प्रारंभ होगी। रथयात्रा में मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, समाजसेवी सतनारायण कंसल और पार्षद विजय जैन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed