{"_id":"58a898464f1c1b5833d8941d","slug":"jaat-aandolan-administration-police-meeting-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कंपनियां मांगी, मिलीं दो, अब बढ़ती भीड़ को देख धड़कन तेज, आज ट्रैफिक जाम बन सकता है समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कंपनियां मांगी, मिलीं दो, अब बढ़ती भीड़ को देख धड़कन तेज, आज ट्रैफिक जाम बन सकता है समस्या
ब्यूरो पानीपत
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सिवाह चौक पर विशेष नजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और पुलिस ने आरक्षण आंदोलन के चलते सुरक्षा बलों की नौ कंपनी मांगी थी, लेकिन जिले को दो ही कंपनी मिली हैं। इनमें से एक कंपनी दिल्ली पैरलल नहर पर तैनात है। रविवार को होने वाले बलिदान दिवस पर भीड़ उमड़ने की आशंका से अफसरों की धड़कन बढ़ गई है। सरकार ने इन सबको देखते हुए प्रधान सचिव एके सिंह और एसपी क्राइम मधुबन मनीषा चौधरी को विशेष पावर के साथ जिले में नियुक्त किया है। बलिदान दिवस पर जिले के अलावा यूपी से भी समाज के लोगों के आ सकते हैं। ऐसे में पानीपत-हरिद्वार रोड बाधित हो सकता है। वहीं जसिया में चल रहे धरने की पिछली भीड़ को देखते हुए पानीपत-रोहतक हाईवे का भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी दिनभर ग्रामीणों व अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे। इन सबके बीच जाट समाज के लोगों ने बलिदान दिवस को शोक के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को उग्रा खेड़ी गांव में बलिदान दिवस मनाने का फैसला लिया है। ऐसे में प्रशासन व पुलिस सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर गंभीर हो गया है। डीसी व एसपी ने सिवाह गांव के प्रमुख लोगों की एनएफएल स्थित रेस्ट हाउस के बंद कमरे में बैठक ली। अधिकारी दिनभर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करते रहे।
जिले के नौ गांव अतिसंवेदनशील, 50 विशेष नाके
प्रशासन ने जिले के सिवाह समेत नौ गांवों को अतिसंवेदनशीन व संवेदनशील की कैटेगरी में रखा है। वहीं बलिदान दिवस को लेकर जिले में 50 पुलिस नाके बनाए गए हैं। यहां पर हर संदिग्ध की जांच की जाएगी। उग्रा खेड़ी के साथ लगते थाना चांदनी बाग में अकेले 13 नाके बनाए गए हैं। वहीं सनौली-हरिद्वार रोड को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। हर शख्स पर बारीकी से निगाहें रखी जा रही है। खुफिया विभाग भी अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। स्टेडियम के आसपास सादी वर्दी में चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम के चारों तरफ सुरक्षा चाक चौबंद
रविवार को उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में बलिदान दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में स्टेडियम के आसपास व अन्य रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। सुरक्षा का पूरा जिम्मा उपायुक्त चंद्रशेखर खरे व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने अपने हाथों में ले लिया है। शहर के प्रमुख स्थानों व चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव सिवाह के चौक पर पुलिस जवानों के साथ-साथ आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। असंध रोड नाके पर डीएसपी माडल टाउन देसराज ड्यूटी लगाने में जुटे हैं। असंध रोड पर दंगा निरोधक वाहन भी खड़ा किया गया है। सीआरपीएफ के दो सौ जवानों ने मोर्चा विभिन्न हिस्सों में संभाला हुआ है, जबकि सीआरपीएफ की टीम के कुछ जवान सनौली-हरिद्वार रोड पर तैनात हैं।
डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने सनौली-हरिद्वार रोड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर ड्यूटियां लगाई। कई स्थानों पर गश्त व फ्लैग मार्च भी निकाले गए। जीटी रोड के मलिक पेट्रोल पंप पर सुरक्षा बैरियर लगाए गए हैं। उग्रा खेड़ी की तरफ जाने वाले इस रास्ते पर कई चेकिंग पोस्ट बनाए गए हैं। उग्रा खेड़ी के स्टेडियम में पहुंचने के लिए जाट समाज व 36 बिरादरी के लोगों को सबसे पहले पुलिस के सुरक्षा के कवच से गुजरना पड़ेगा।
ट्रैफिक व्यवस्था को डीएसपी की जिम्मेदारी, किया जा सकता है रूट डायवर्ट
सनौली-हरिद्वार रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा आने की आशंका है। रोहतक के जसिया में चल रहे धरने की भीड़ भी पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे को लेकर चिंता का सबब बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों इन दोनों मार्गों के यातायात को डायवर्ट कर सकते हैं। इसको लेकर डीएसपी ट्रैफिक की अलग से डयूटी लगाई गई है। सनौली-हरिद्वार हाईवे को बापौली-समालखा मार्ग पर डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे के ट्रैफिक को पानीपत-जींद मार्ग या फिर सोनीपत-रोहतक रोड से डायवर्ट किया जा सकता है।
यहां बढ़ाई गई ज्यादा सुरक्षा
प्रशासन द्वारा अति संवेदनशील पानीपत रिफाइनरी, थर्मल प्लांट, एनएफएल व दिल्ली पैरलल नहर पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सीआरपीएफ व आरएएफ की दोनों टुकड़ियों के जवानों को सुरक्षा कवचों के साथ तैनात किया हुआ है। इसके साथ ही मंत्री व विधायकों के आवासों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। सरकारी अफसरों के आवासों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे ट्रैकों, बस स्टैंड व टोल प्लाजा सहित सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महिला पुलिस की बढ़ाई संख्या
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने अतिरिक्त महिला पुलिस की तैनाती की है। मधुबन से भी महिला पुलिस कर्मचारियों को पानीपत की सुरक्षा के लिए बुलाया गया है। तीन गाड़ियों में महिला कर्मचारियों की धरनास्थल से सौ कदम की दूरी पर तैनाती की गई है, जबकि कुछ चिन्हित स्थानों पर आएएफ की महिला सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
डीसी व एसपी ने बंद कमरे में ली सिवाह के लोगों की मीटिंग
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने शनिवार को एनएफएल के कालिंदी आवास में गुप्त बैठक रखी, जिसमें सिवाह गांव के प्रमुख लोग शामिल हुए। डीसी व एसपी ने बलिदान दिवस पर गांव में किसी तरह का माहौल खराब न होने देने और जीटी रोड में किसी तरह की बाधा न होने देने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को किसी तरह की व्यवस्था न बिगड़ने देने का भरोसा दिया। एक जानकार की मानें तो बैठक में पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, सिवाह के सरपंच खुशदिल कादियान, इनेलो नेता देवेंद्र कादियान, प्रधान रविंद्र, पार्षद विकास व महेंद्र कादियान मौजूद रहे।
आज नहीं चढ़ेगी कढ़ाई
संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने बताया कि रविवार के दिन बलिदान दिवस को शोक के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन जाट समाज के लिए काला दिन है। इस दिन कढ़ाई भी नहीं चढ़ाई जाएगी। सिर्फ पीने के पानी व चाय का ही प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि अबकी बार तो आरक्षण सहित सभी सात मांगों को मनवाकर ही चैन की सांस लेंगे।
प्रधान सचिव ने ली बैठक, एसपी क्राइम भी पानीपत पहुंचीं
प्रधान सचिव रोजगार खनन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एके सिंह ने शनिवार को लघु सचिवालय में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इन सबके बीच सरकार द्वारा विशेष दस्ते के साथ नियुक्त एसपी क्राइम मधुबन मनीषा चौधरी ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांगों के लिए धरना व प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने व सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने वाली असामाजिक शक्तियों से सजग रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने इलाके में पूरी जिम्मेदारी व कर्तव्य से काम करें। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, एएसडीएम समालखा गौरव कुमार, डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन के अलावा सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि एसपी क्राइम ब्रांच मनीषा चौधरी को 50 पुलिसकर्मियों का एक विशेष दस्ता दिया गया है। दस्ते के सब कर्मी एंटी राइट इक्यूपमेंट के साथ तैनात होंगे।