फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   itbp jawan dies in railway

रेल हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
itbp jawan dies in railway
राजीव कालोनी निवासी आईटीबीपी जवान की झांसी के पास एक स्टेशन पर पैर फिसलने से गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन तथा उसकी यूनिट के सदस्य शव को घर पर लेकर आए। जहां राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। मृतक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि उसका भाई सुनील आईटीबीपी में था और वर्तमान में कर्नाटक के बेलगांव में ड्यूटी पर था। एक अगस्त को वह छुट्टी पर घर आया था और 23 अगस्त को उसे वापस ड्यूटी पहुंचना था। 22 अगस्त को वह गोवा एक्सप्रेस से बेलगांव के लिए निकला था। 23 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि तो वो हांसी व खुजराहो के बीच छोटे से स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर जीआरपी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि गाड़ी पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरकर वह उसकी चपेट में आया गया। परिजनों ने इसकी सूचना उसकी यूनिट को दी। जिसके बाद यूनिट हेड मौके पर पहुंचे। झांसी के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को यूनिट उसके निवास पर राजीव कालोनी समालखा ले आई। यहां गमगीन माहौल में आईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed