फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It will take some time to investigate the development works in the ward of the Deputy Mayor

डिप्टी मेयर के वार्ड में विकास कार्यों की जांच में अभी लगेगा कुछ समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
It will take some time to investigate the development works in the ward of the Deputy Mayor
पानीपत। सीएम के आदेश पर डिप्टी मेयर के वार्ड नंबर 6 में निगम के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़झाले की जांच में अभी दो से चार दिन का समय लग सकता है। हालांकि इसके लिए जांच कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को वार्ड 6 में जाकर मौके का मुआयना करते हुए संबंधित चारों एजेंसियों का रिकार्ड तलब कर लिया है। जांच में तत्कालीन एमई और जेई को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चीफ अकांउट अफसर की चुनाव में ड्यूटी लगी होने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। तब तक अधिकारी टेंडर, वर्क ऑर्डर, भुगतान समेत मौके की फिजिबिलिटी और मेजरमेंट बुक का अध्ययन करेंगे। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी। इस संबंध में पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने वार्ड नंबर 6 में चार विकास कार्यों में गबन की शिकायत सीएम को दी थी। सीएम के आदेशों पर इनकी जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों और इंजीनियर्स की एक कमेटी गठित की गई है। जिसे 6 जून तक जांच रिपोर्ट सौंपनी थी।
विज्ञापन

पूर्व मेयर का आरोप था कि डिप्टी मेयर रविंद्र फुले के वार्ड में करीब सवा करोड़ रुपये के ऐसे चार विकास कार्यों को भुगतान किया गया है, इनमें धरातल पर कोई काम ही नहीं हुआ है। इसके सभी सबूत उनके पास हैं। जबकि डिप्टी मेयर का कहना रहा है कि उनके वार्ड में सभी काम सही हुए हैं। वे इसके लिए मौका रिपोर्ट से लेकर हर सबूत दिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जांच के घेरे में वार्ड नंबर 6 के ये विकास कार्य
- रामनगर में द कुंज को-ऑपरेटिव एलएंडसी एजेंसी को अलॉट हुआ 9.71 लाख का काम
- रामनगर और हाली कॉलोनी द न्यू ओम कोऑपरेटिव एलएंडसी एजेंसी को अलॉट हुआ 43.05 लाख का काम
- दलबीर नगर, दुर्गा कॉलोनी, डावर कॉलोनी में द न्यू ओम कोऑपरेटिव एलएंडसी सोसाइटी को अलॉट हुआ 42.37 लाख का काम
- वार्ड 6 में ही गली, नाली और पुलिया रिपेयरिंग के लिए द बलराज कोऑपरेटिव एलएंडसी एजेंसी को अलॉट हुआ 28.82 लाख का काम
वर्जन-
जल्द पूरी करेंगे जांच- एक्सईएन
नगर निगम के एक्सईएन सुंदर श्योराण ने बताया कि अकाउंट अफसर की चुनाव में ड्यूटी थी। इसलिए अब तक संबंधित मामले की जांच पूरी नही हो सकी है। टीम ने मौके का मुआयना किया है। इन कामों के सभी दस्तावेजों और मेजरमेंट बुक के रिकार्ड का मिलान किया जा रहा है। इसमें एक दो दिन का समय लग सकता है जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
, ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed