{"_id":"611d5a0d8ebc3e79e55ab26a","slug":"it-was-costly-to-complain-about-fly-in-the-food-dhaba-owner-beat-up-panipat-news-knl80332925","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने में मक्खी निकलने की शिकायत करना पड़ा महंगा, ढाबा मालिक ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने में मक्खी निकलने की शिकायत करना पड़ा महंगा, ढाबा मालिक ने पीटा
सार
ढाबा मालिक ने 5-6 युवकों के साथ युवक को लाठी से पीटा। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो ढाबा मालिक ने छीनकर फेंक दिया। उनकी जेब से पर्स और गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
पानीपत अस्पताल में उपचाराधीन घायल शुभम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाने में मक्खी निकलने की शिकायत करना एक मिठाई के दुकानदार को महंगा पड़ गया। ढाबा मालिक ने मक्खी निकलने के बावजूद खाने के पैसे तो लिए ही, साथ ही कर्मचारियों के साथ दुकानदार को बुरी तरह से पीटा। दुकानदार प्रेम अस्पताल में भर्ती है। इतना ही नहीं ढाबा मालिक ने दुकानदार से उसकी सोने की चेन और पर्स भी लूट लिए। मोबाइल छीनकर फेंक दिया। पुलिस ने ढाबा मालिक समेेत छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिफाइनरी के पास लोहा पुल के साथ लगता ढाबा है। मंगलवार की रात गांव रेलकलां निवासी शुभम पाहुजा वहां खाना खाने गया था। शुभम की मुनक पुल के पास मिठाई की दुकान है। शुभम ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को बुआ का लड़का सन्नी अपने दोस्त राजवंशी के साथ उसके पास काम से आया था। शाम को वापस जाते समय सन्नी अपना मोबाइल उसकी दुकान पर भूल गया था। वह मंगलवार को दोस्त नरेश के साथ मोबाइल फोन देने के लिए बुआ के लड़के के पास गए थे।
रास्ते में रिफाइनरी लोहा पुल के पास पाल ढाबे पर खाना खाने लगे। इस दौरान खाने में मक्खी आ गई तो ढाबा मालिक के साथ कहासुनी हो गई। उन्होंने खाने के पैसे दिए और बाइक लेकर चल लिए। आगे जाकर रेलवे फाटक बंद मिला तो ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ढाबा मालिक 5-6 युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे लाठी से पीटा। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करन के लिए मोबाइल निकाला तो ढाबा मालिक ने छीनकर फेंक दिया। उनकी जेब से पर्स और गले से सोने की चेन लूट ली। आरोपी अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वे किसी तरह गांव रेरकलां पहुंचे और परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।