फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is very cold brother, only quilt will work

बहुत ठंड है भाई, काम आएगी सिर्फ रजाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
It is very cold brother, only quilt will work
पानीपत। यह पहाड़ नहीं पेड़ है:- दीनभर आसमान में छाया रहा कोहरा, घर के पीछे दिखा रहे पेड़ भी कोहरा के - फोटो : Panipat
पानीपत। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। मंगलवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ऐसे में लोगों को घर के भीतर सिर्फ रजाई और कंबल ही भा रहे हैं। पहाड़ों में हुए हिमपात के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सहित जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा तो दिन भर बादल छाए रहे। एक बार भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुरन और गलन महसूस करते रहे। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है। मंगलवार को पानीपत का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 72 से 95 प्रतिशत रहा। ठंडी हवाओं की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और वीरवार को भी खूब ठंडक रहेगी। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 तक बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य में ज्यादातर इलाकों में 21 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हरियाणा कृषि मौसम विभाग हिसार के वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खीचड़ के मुताबिक 21 जनवरी तक मौसम परिवर्तन और आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद 22 से 24 जनवरी तक बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है।

भीषण ठंड के बीच अधिकतर स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिर गया है। पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, 22 जनवरी से बारिश की भी संभावना है।
- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed