फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is not good if chemical-rich water is left in the ground

Panipat News: जमीन में केमिकल युक्त पानी छोड़ा तो खैर नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
It is not good if chemical-rich water is left in the ground
पानीपत। पानीपत के जहरीले होते पानी और हवा को साफ करने के लिए शासन-प्रशासन एक्शन में आ गया है। इस पर निगरानी रखने के साथ प्लान भी बनाया है। कुछ फैक्ट्रियों व डाई हाउसों में केमिकल युक्त पानी बोर से जमीन में छोड़ा जा रहा है। वहीं बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है। प्रशासन ने शुरुआत में बायो मेडिकल वेस्ट उठाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाने का फैसला किया है। इसके साथ भूजल में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वाले फैक्ट्री और डाई हाउस संचालकों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। लघु सचिवालय के प्रथम तल पर सोमवार को यमुना एक्शन प्लान से संबंधित बैठक में इस चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। बैठक में पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज और सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया ने अपनी राय रखी।
विज्ञापन

बायो मेडिकल वेस्ट ले जाने वाले वाहन अधिकृत स्थान पर नहीं पहुंचते। डीसी ने इनकी ट्रैकिंग की जरूरत बताई। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगाई गई। स्थानीय सरकारी अस्पताल में 2358 किग्रा. मेडिकल वेस्ट निकलता है, जिसमें से 540 किग्रा. बायोमेडिकल वेस्ट हर रोज ले जाने की व्यवस्था संबंधित अधिकृत एजेंसी के पास है।
विज्ञापन

जमीन और ड्रेन नंबर-एक में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। सिंचाई विभाग यमुना की तरफ जाने वाली ड्रेन में केमिकल युक्त पानी छोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगा। यह कार्रवाई शहर के साथ गांवों में भी की जाएगी। इसके साथ शहर में फैक्ट्री और डाई हाउस संचालकों पर नजर रखी जाएगी। डीसी ने शहरवासियों से इसमें आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी फैक्ट्री, मालिक और क्षेत्र का नाम प्रशासन को दें। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इसमें कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में लगाए जाएंगे। अप्रैल में हथवाला, बिलासपुर, राक्सेड़ा और कचरौली में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed