फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It is mandatory for the candidates to reach the examination center 30 minutes before.

Panipat News: परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory for the candidates to reach the examination center 30 minutes before.
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 73 केंद्र बनाए गए हैं जहां दोनों कक्षाओं के करीब 27 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें दसवीं के करीब 14 हजार 700 तथा 12वीं के करीब 12 हजार 500 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश-पत्र के बिना परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं, वार्षिक परीक्षाओं के सफल आयोजन को लेकर बोर्ड अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी नियमित व स्वयंपाठी एवं डीएलएड की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ हो रही है। सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 27 फरवरी से 02 अप्रैल तक तथा डीएलएड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च तक संचालित करवाई जाएगी। ये परीक्षाएं प्रदेशभर में 1484 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होंगी।
विज्ञापन

---------

प्रवेश-पत्र के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं
सभी विद्यालय मुखिया व स्वयंपाठी परीक्षार्थी बोर्ड वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट आऊट ए-4 साइज पेपर पर ही निकालना होगा। परीक्षार्थियों को रंगीन प्रवेश-पत्र पर आवेदन-पत्र भरते समय स्कैन किया गया फोटो चिपकाकर सत्यापित करवाना होगा। प्रवेश-पत्र एवं मूल पहचान-पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

132 उड़नदस्ते रखेंगे परीक्षा पर नजर
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण हेतु 132 प्रभावशाली उडऩदस्तों का गठन किया गया है। इसमें 01 अध्यक्ष, 01 सचिव, 01 बोर्ड सचिव विशेष उड़नदस्ता, 01 उप-सचिव, 01 सहायक सचिव (संचालन) उडऩदस्ते के अतिरिक्त 22 जिला प्रश्र-पत्र, 48 उप-मंडल प्रश्र-पत्र, 22 संग्रहण केंद्र उडऩदस्ते, 21 रेपिड एक्शन फोर्स व 12 एसटीएफ उडऩदस्ते शामिल हैं जो परीक्षा केंद्रों पर पैंनी निगाहें बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त 03 नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं।
--------


लागू होगी धारा 144
जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुसार बाह्य हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा-144 लागू की है। परीक्षा केंद्र की 100 मीटर की परिधि के अंदर यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूमता मिलता है या नकल करवाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-------

क्यू-आर कोड से होगी परीक्षार्थी की पहचान
प्रवेश-पत्र पर क्यू-आर कोड व विशेष सुरक्षा फिचर लगाए गए हैं। उडऩदस्तें क्यू-आर कोड को स्कैन करके परीक्षार्थी की फोटो व विवरणों की जांच कर सकते हैं जिससे फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त इस बार शिक्षा बोर्ड द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रश्र-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड लगाया गया है जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल में संलिप्तता पाई जाती है तो बोर्ड नियमानुसार विद्यालय पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
------

10वीं कक्षा के पास फार्मूले में भी किया बदलाव
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार अबकी बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का पास फार्मूला में बदलाव किया है। इस बार सीबीएसई पैटर्न पर इंटरनल असेसमेंट व लिखित परीक्षाओं में कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे परिणाम में सुधार की उम्मीद है।

--------


वर्जन-
हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed