{"_id":"66318de669617d893c07ebc9","slug":"it-is-mandatory-for-officers-and-employees-to-fill-form-12d-panipat-news-c-244-1-pnp1001-117572-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी डयूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को फार्म 12डी भरना अनिवार्य: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी डयूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को फार्म 12डी भरना अनिवार्य: डीसी
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा 2024 के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके विभाग में जो कर्मचारी व अधिकारी 25 मई को चुनावी डयूटी पर रहेंगे वे मतदान से संबंधित फार्म 12 डी को भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में तीन मई से पूर्व जमा करवा दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारी को यह फार्म भरना अनिवार्य है। इस कार्य में वे किसी भी प्रकार की कोताही न बरते व चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मई को होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में करीब करीब 29 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियां लगाई गई है। इन विभागों के कर्मचारियों को फार्म 12 डी भरना चाहिए। मतदान करना हर मतदाता का मौलिक अधिकार है। भारत चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए हमने फार्म 12 डी को भरना चाहिए।
विज्ञापन
इसमें देरी पर किसी भी तरह से विचार विर्मश नहीं किया जाएगा। इसमें देरी के लिए वे कर्मचारी व अधिकारी जिम्मेेदार होंगे। जो समय पर फार्म 12डी को नहीं भर पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न करें व आयोग के निर्देशों की पालना करें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, एसडीओ वीरेंद्र, रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।