{"_id":"67e46051c40ffafb1a058f6c","slug":"it-is-difficult-to-get-out-of-halwai-hatta-and-kalandar-bazar-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134275-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हलवाई हट्टा और कलंदर बाजार से निकल पाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हलवाई हट्टा और कलंदर बाजार से निकल पाना मुश्किल
विज्ञापन
पानीपत। शहर के किला स्थित हलवाई हट्टा बाजार और कलंदर बाजार में अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। तंग गलियों में दुकानों के आगे रैंप निकालने और इनसे आगे दोपहिया खड़े करने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। हलवाई हट्टा पर दिन में तो कई बार पैदल चलने को भी जगह नहीं मिल पाती। यही स्थिती कलंदर बाजार और गुड़मंडी बाजार की है।
किला पर पुराना शहर बसा है। यहां से शहर में चारों तरफ सड़क उतरती हैं। किला से हलवाई हट्टा पर सड़क करीब 20 फीट चौड़ी हैं। हलवाई हट्टा से कलंदर चौक की तरफ जाने वाली सड़क करीब 30 फीट चौड़ी है। गुड़ मंडी बाजार की सड़क 15 से 20 फीट चौड़ी है। सड़क अपेक्षाकृत सामान्य है। दुकानदारों ने आगे रैंप बना रखे हैं। दुकानदार और लोग इससे आगे अपने दोपहिया खड़े कर देते हैं। दोनों तरफ रैंप और दोपहिया खड़े करने के बाद चार या पांच फीट ही सड़क बच पाती है। किला मैदान की सड़कों पर ही पार्किंग की सुविधा होने के चलते लोग यहीं पर अपने दोपहिया खड़ा कर देते हैं।
कोट्स फोटो
राजीव सोनी ने बताया कि हलवाई हट्टा और कलंदर बाजार की सड़क व गली तंग हैं। आसपास पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। बाजार में आने वाले लोग अपने दोपहिया को गली में खड़ा कर देते हैं। उनको टोकते हैं तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इससे अतिक्रमण बढ़ जाता है।
विज्ञापन
कोट्स फोटो
सेक्टर-7 निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण गंभीर है। हलवाई हट्टा व कलंदर बाजार में पैदल निकलने तक को रास्ता नहीं मिल पता है। यह परेशानी किसी एक बाजार की नहीं है। हर बाजार में स्थिति चिंताजनक है। प्रशासन को इसमें कोई नियम बनाना चाहिए। इसके साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
वर्जन :
बाजार में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। वे इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो उनका सामान जब्त किया जाएगा। नगर निगम की टीम के साथ पुलिस भी लगाई जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।