{"_id":"699ccb48aeb0a3a3f20ad7b4","slug":"irregularities-in-consumer-accounts-ldc-of-chhajpur-sub-division-suspended-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152795-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता खातों में गड़बड़ी : छाजपुर सब डिवीजन का एलडीसी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता खातों में गड़बड़ी : छाजपुर सब डिवीजन का एलडीसी निलंबित
विज्ञापन
पानीपत। बापौली सब डिवीजन में उपभोक्ताओं के खातों में गड़बड़ी सामने आने के बाद अब छाजपुर सब डिवीजन के एलडीसी को भी निलंबित कर दिया गया है। दोनों मामलों में वित्तीय अनियमितता और लॉगिन आईडी के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है।
दो फरवरी को गोहाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में बापौली और छाजपुर सब डिवीजन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद चार अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने 12 फरवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें बापौली सब डिवीजन में 2.57 लाख रुपये तथा छाजपुर सब डिवीजन में 17.81 लाख रुपये की गड़बड़ी उजागर हुई।
रिपोर्ट के आधार पर बापौली में कार्यरत एलडीसी सचिन को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। वहीं 20 फरवरी को एसई धर्म सुहाग ने पत्र जारी कर छाजपुर सब डिवीजन के एलडीसी सोनू के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। अब विभागीय जांच के बाद सोनू को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।