फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Irregularities found in Matlauda PHC, notice will be issued to MO

पानीपत: मतलौडा पीएचसी में मिली अनियमिताएं, एमओ को होगा नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in Matlauda PHC, notice will be issued to MO
पानीपत। सिविल सर्जन और डिप्टी सिविल सर्जन अब सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। यहां स्टाफ से उनकी परेशानियों की जानकारी ली जा रही है। बृहस्पतिवार को सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग ने मतलौडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां काफी अनियमितमाएं मिलीं। इस पर सिविल सर्जन ने मतलौडा पीएचसी के स्टाफ को फटकार लगाई। अब सिविल सर्जन की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी है। सिविल सर्जन ने यहां स्टाफ को ईमानदारी से काम की नसीहत दी है। सिविल सर्जन इस माह में हर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

मतलौडा पीएचसी सालों से एक डॉक्टर के भरोसे चल रही थी। यहां जांच के लिए आने वाली गर्भवतियों को सिविल अस्पताल रेफर किया जाता था। अब डॉ. मोनिका के रूप में यहां एक एमओ मिली हैं। अब यहां दो डॉक्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

नोटिस जारी करेंगे
मतलौडा पीएचसी में जांच के दौरान काफी खामिया मिली थी। उनको सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। अब वहां के इंचार्ज को नोटिस जारी कर इसका जवाब मांगेंगे।
- डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed