{"_id":"68f141005e2430728405ee3c","slug":"irregularities-found-at-five-medical-stores-in-sanauli-and-bapauli-department-will-issue-notice-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145641-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सनौली और बापौली में पांच मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितता, विभाग देगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सनौली और बापौली में पांच मेडिकल स्टोर पर मिली अनियमितता, विभाग देगा नोटिस
Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर रजिस्टर रिकॉर्ड की जांच करते अधिकारी डॉ. पवन कुमार। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। औषधि नियंत्रण विभाग ने कफ सिरप की जांच तेज कर दी है। जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने वीरवार को सनौली और बापौली में पांच मेडिकल स्टोर की जांच की। मेडिकल स्टोर पर नियमानुसार रजिस्टर रिकॉर्ड, सीसीटीवी नहीं मिले।वहीं और भी कई अनियमितता मिली हैं। ऐसे में इनको नोटिस दिया जाएगा। वहीं विभाग अब तक कफ सिरप के 20 नमूने ले चुका है। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इनकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।
जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी डाॅ. पवन कुमार ने वीरवार को सनौली गांव में पहुंचे। यहां दो मेडिकल स्टोर की जांच की। वहीं बापौली में तीन मेडिकल स्टोर की जांच की। स्टोर संचालक के पास दवा की खरीद और बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। यहां कोई रजिस्टर नहीं लगाया गया था। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं मिले। विभागीय टीम ने इसे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की अनदेखी मिली। इनकी रिपोर्ट तैयार की। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अब इनको नोटिस जारी किया जाएगा। इसके जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बलाना गांव में भी इसी तरह की कमी मिली थी
अधिकारियों ने दो दिन पहले इसराना खंड के बलाना गांव दो मेडिकल स्टोर की जांच की थी। यहां दवा खरीद और बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था। ग्रामीणों ने भी इनकी शिकायत की थी। आरोप थे कि मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट आसानी से उपलब्ध होती है। विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। इनका अब तक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
कफ सिरप के नमूने लेने के लिए मेडिकल स्टोर की जांच की जा रही है। सनौली व बापौली में पांच मेडिकल स्टोर पर अनियमितता मिली हैं। इनको नोटिस जारी किया जाएगा। कफ सिरप के अब तक 20 नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पवन कुमार, जिला औषधि अधिकारी।