फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Invitation to farmers standing on toll

टोल पर डटे किसानों को न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Invitation to farmers standing on toll
पानीपत। पानीपत अनाज मंडी में बैठक करते हुए किसान। - फोटो : Panipat
पानीपत। आगामी 26 सितंबर को पानीपत में होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर सोमवार को नई अनाज मंडी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन की ओर से राज्य भर के किसान संगठनों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया। भेजे गए न्योते में कहा गया है कि जो किसान टोल प्लाजा पर तीन कृषि कानून रद्द करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वह 26 सितंबर को पानीपत की महापंचायत में पहुंचे और इसे सफल बनाए।
विज्ञापन

यह पत्र भेजने के बाद पानीपत की महापंचायत में भी करनाल की तरह हजारों की संख्या में किसान प्रदेश भर से शामिल हो सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि एक जिले से पांच हजार किसान भी आते हैं तो भी करीब एक लाख किसान पानीपत में आ सकते हैं। जिसके लिए वह अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के जिलाध्यक्ष सोनू मालपुरिया, रमेश मलिक रिसालु, दयासिंह पाथरी, बिंटू मलिक, जयकरण कादयान और धमेंद्र डिडवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सौंपी जिम्मेदारी
पानीपत की महापंचायत में 50 हजार से एक लाख की संख्या में किसान आ सकते हैं। जिसको लेकर किसान नेता ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुट गए हैं। इसकी जिम्मेदारी जिले के किसानों को दी है। इसमें मुख्य रूप से जिले के युवा किसान 25 सितंबर की रात से ही तैनात हो जाएंगे। उम्मीद है कि 25 सितंबर की रात से ही किसानों का आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भर के किसानों को शामिल होने के लिए भेजा पत्र
प्रदेश भर के किसानों को पानीपत में होने वाली महापंचायत के लिए पत्र भेजकर आमंत्रित कर दिया गया है। जो भी किसान संगठन टोल प्लाजा पर पिछले 10 महीने से डटे हुए हैं, उनको भी एक दिन के लिए पानीपत में आने को बोला गया है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवा किसानों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। - सोनू मालपुरिया,प्रधान, भारतीय किसान यूनियन, पानीपत

पानीपत। सभी जिलों के किसानों को पत्र भेजते हुए जिला प्रधान सोनू व साथ में मौजूद अन्य।

पानीपत। सभी जिलों के किसानों को पत्र भेजते हुए जिला प्रधान सोनू व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed