फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inverted tricolor post on Facebook of urban MLA on Karigal Day goes viral

कारिगल दिवस पर शहरी विधायक के फेसबुक पर पोस्ट उल्टा तिरंगा वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inverted tricolor post on Facebook of urban MLA on Karigal Day goes viral
पानीपत। कारगिल दिवस पर शहीदों के सम्मान शहरी विधायक प्रमोद विज ने एक पोस्ट फेसबुक पर की। कुछ ही देर में विधायक की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। स्क्रीनशॉट में तिरंग उल्टा था और इसी के साथ फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं कि विधायक माफी मांगे। हालांकि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी गलती हो ही नहीं सकती है। किसी शरारती तत्व ने फर्जी स्क्रीनशॉट वायरल किए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीन शॉट में तिरंग का केसरिया और हरे रंग की अदला-बदली हो गई थी। तिरंगा उल्टा होने का पता चलते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कुछ ही मिनटों में स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि विधायक ने तिरंगे का अपमान किया है। हालांकि विधायक की फेसबुक की पोस्ट देखी गई तो उसमें तिरंगा सीधा था। लोगों का कहना था कि स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पोस्ट को ठीक किया गया है, वहीं विधायक के करीबी और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर ने कहा कि शहरी विधायक से ऐसी गलती हो ही नहीं सकती है। वे कभी तिरंगे का अपमान कर ही नहीं सकते है। ये सब शहर के कुछ शरारती तत्वों की करामात है। सभी स्क्रीनशॉट फर्जी हैं। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। सिर्फ विधायक को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed