फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Intimate bitterness prevailed among boys and gracefulness won among girls.

Panipat News: लड़कों में घनिष्ठ कड़वल और लड़कियों में इनायत ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Intimate bitterness prevailed among boys and gracefulness won among girls.
पानीपत। पानीपत शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सात वर्ष से 17 आयु वर्ग और इससे आगे ओपन आयु वर्ग में खिलाड़ियों का खेल देखने वाला रहा। हर कोई शतरंज को लेकर उत्सुक नजर आया। अंडर-7 के लड़कों में घनिष्ठ कड़वल और लड़कियों में इनायत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पानीपत शतरंज एसोसिएशन द्वारा अंसल स्थित पाइट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें अंडर-7, 9, 11, 13, 15 और अंंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके साथ एक ओपन कैटेगरी रखी गई। एसोसिएशन के सचिव विकास वर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रियंका चोपड़ा ने किया था और रविवार को विजेताओं को स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मोहित चुघ, निदेशक ऋषभ चुघ और प्रिंसिपल कल्पना लाठर ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे आना चाहिए। एसोसिएशन के सचिव विकास शर्मा ने कहा कि शतरंज हर उम्र के व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण खेल है। इसमें कुशल रणनीति की भावना विकसित होती है। इससे पहले एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन का स्वागत किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर गौरव छाबड़ा, मोहनलाल, कविता वर्मा और किरण मदन मौजूद रही
विज्ञापन

बॉक्स

ये रहे परिणाम
अंडर-7 के लड़कों में घनिष्ठ कड़वल प्रथम, देव मित्तल द्वितीय, आदविक सिंगला तृतीय व दैविक शिंगला चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में इनायत प्रथम, सनाइशी द्वितीय, पार्वी मनुजा तृतीय व सरित चौथे स्थान पर रही। अंडर-9 के लड़कों में घनिष्ठ कड़वल प्रथम, वियान द्वितीय, त्रिशिक जेठली तृतीय और आदविक गुप्ता चौथे स्थान पर रहे। अंडर-11 लड़कों में विवान सूद प्रथम, वियान जैन द्वितीय, आदिवक गुप्ता तृतीय और आरव सिंगला चौथे स्थान पर रहे। अंडर-11 लड़कियों में आन्या सचदेवा प्रथम और त्रिशिका द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-13 लड़कों में विवान सूद प्रथम, तत्व द्वितरीय, शौर्यवीर तृतीय व गितेश मदान चतुर्थ स्थान पर रहा। अंडर-15 आयु वर्ग में संभव सेतिया प्रथम, विराज शर्मा द्वितीय, कृष्णव मित्तल तृतीय और आरव मलिक चतुर्थ स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में विराज शर्मा प्रथम, संभव सेतिया द्वितीय, यतिक अग्रवाल तृतीय और ऋषिक जैन चतुर्थ स्थान पर रहे। ओपन कैटेगरी के लड़कों में अमन कुमार प्रथम, देव गेरा द्वितीय और अजय चहल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed