फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Interstate vehicle thief gang busted

Panipat News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी व एक कबाड़ी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang busted

विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की ईको व पिकअप गाड़ी खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों से पानीपत की तीन, झज्जर की एक, रोहतक की एक, भिवानी की एक व दिल्ली के मुंडका व बवाना की चार वारदात का खुलासा हुआ।

एंटी व्हीकल थेप्ट सेल इंचार्ज संदीप ने बताया कि डाहर गोल चक्कर पर नाकाबंदी कर प्रवीन निवासी सिसाना, राहुल निवासी खरखोदा व देवेंद्र उर्फ गोली निवासी सिसाना, सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने 19 जुलाई की रात डाहर गांव में घर के बाहर से एक ईको गाड़ी चोरी करने की बात स्वीकारी। चोरी की उक्त वारदात के बारे में इसराना थाने में अजय निवासी डाहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


पानीपत में गाड़ी चोरी कर दिल्ली में बेची
आरोपियों ने डाहर गांव से ईको गाड़ी चोरी कर दिल्ली के सुभाष नगर निवासी कबाड़ी आरोपी रवनीक उर्फ एक्कम को बेची थी। पुलिस ने कबाड़ी को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी प्रवीन व राहुल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। दोनों के खिलाफ सोनीपत, पानीपत, रोहतक व भिवानी में आठ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों करीब एक साल पहले सोनीपत जेल से बेल पर बाहर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 से 50 हजार में बेचते थे चोरी की गाड़ियां
गिरोह का सरगना प्रवीन है। वह अपने दोनों साथियों के साथ हरियाणा व दिल्ली में विभिन्न स्थानों से ईको व पिकअप गाड़ी चोरी कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए लिंक रास्तों से होते हुए बहादुरगढ़ जाकर कबाड़ी रवनीक को 40 से 50 हजार रुपये में गाड़ी बेचकर पैसे बांट लेते थे। रवनीक चोरी की गाड़ियों को दिल्ली के मायापुरी में कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग दुकानों पर बेच देता था।



दो को जेल भेजा, दो को चार दिन के रिमांड पर लिया-
आरोपियों के कब्जे से 4500 रुपये व वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर शुक्रवार को चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से देवेंद्र व राहुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं प्रवीन व रवनीक से पूछताछ के लिए पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed