फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Interrupted work of birth and death certificate started

Panipat News: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का बाधित काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Interrupted work of birth and death certificate started
पानीपत। नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पिछले करीब एक माह से लटका जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। जिससे शहर के लोगों को राहत की सांस मिली है। निगम में स्वास्थ्य विभाग के जेएसएन अनिल को डेप्यूटेशन के तौर पर ज्वाइन कराया गया है। इससे पहले भी अनिल निगम में काम कर चुके हैं। उनके ज्वाइन होने से शाखा में लंबित करीब 400 प्रमाण पत्रों पर काम शुरू हो चुका है। अनिल सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को निगम में काम करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर निगम ने 29 मार्च को रजिस्ट्रार के पद पर सहायक कर्मचारी धर्मबीर को नियुक्त था। रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किए जाने पर सहायक कर्मचारी ने खुद को भी इस काम में असमर्थ बताया। कर्मचारी का कहना था कि इस पद और कम के लिए वह सक्षम ही नहीं है। ये पद वरिष्ठ एवं तकनीकी अधिकारियों के स्तर का है। इसे लेकर उन्होंने निगम आयुक्त को पत्राचार भी किया। जिसमें कर्मचारी ने अपने पद के अनुसार कार्यभार दिए जाने की आयुक्त से अपील की थी। जिससे निगम में इन प्रमाण पत्रों का काम बाधित होने लगा। अमर उजाला ने इस समाचार को 11 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने 18 अप्रैल को अनिल को डेप्यूटेशन पर लिया गया। अनिल सप्ताह में दो दिन निगम में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम में बतौर रजिस्ट्रार काम कर रहे अनिल ने बताया कि उन्होंने लंबित फाइलों पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी फाइलों का निपटारा किया जाएगा। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed