{"_id":"690e4bec30be84dc160a3222","slug":"interrogation-of-the-accused-of-theft-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146736-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरी के आरोपी से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरी के आरोपी से की पूछताछ
Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनी बाग की पुलिस सनौली रोड स्थित गुप्ता ब्रदर्स फैक्टरी के गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने के मामले में गिरोह के चौथे गुर्गे को वीरवार को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी नवीन निवासी रामराय, जींद चोरी के अन्य मामले में भिवानी जेल में बंद था।
थाना चांदनी बाग प्रभारी गौरव ने बताया कि आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन साथी आरोपियों करनाल के पधाना गांव के संजय व जींद के मीना व मीना उर्फ लंगड़ी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने अपने हिस्से में आए चोरी के वाई फाई बॉक्स को 1500 रुपये में बेचकर कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी से बचे 900 रुपये बरामद किए। आरोपी की रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सुताना गांव के दीपक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। उनका आरोप है कि वह सनौली रोड पर स्थित गुप्ता ब्रदर्स फैक्टरी में प्रबंधक हैं। 21 सितंबर 2024 को गोदाम से गैस सिलिंडर, एलईडी, फ्रिज, वाई फाई बॉक्स व कूलर चोरी हो गया था।