फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   International spiritual conference will be organized on 16th

Panipat News: 16 को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक महासम्मेलन का होगा आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
International spiritual conference will be organized on 16th
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज की ओर से हुडा के सेक्टर-12 में द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेला के संबंध में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मेले की विशेषताओं, उद्देश्यों और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके सुनीता बहन ने मेले की रूपरेखा के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आत्मिक जागरूकता बढ़ाना और राजयोग के माध्यम से जीवन में शांति और सकारात्मकता लाना है। उनके साथ बीके सारिका बहन भी उपस्थित रहीं। इन्होंने मेले के विभिन्न आयोजनों और विशेष झांकियों के बारे में जानकारी दी। मेले का आयोजन कटारिया लैंड, सेक्टर-12, हुडा में किया जाएगा। इसका आयोजन 13 से 19 फरवरी तक दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

मेले के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे
12 ज्योतिर्लिंग और पवित्र अमरनाथ गुफा की भव्य झांकी
30 फुट लंबा कुंभकरण का लाइव शो

27 फुट ऊंचा शिवलिंग

राजयोग मेडिटेशन कक्ष (तनाव मुक्त जीवन के लिए विशेष सत्र)

आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी (मानव जीवन, सृष्टि चक्र और ईश्वरीय रहस्य पर आधारित)

विशेष आयोजन-
नौ को भव्य शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह दोपहर दो बजे शुरू होगी। 16 को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक महासम्मेलन और 17 से 19 त्रिदिवसीय निशुल्क तनाव मुक्त जीवन राजयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजयोग ध्यान और शांति अनुभूति के लिए विशेष सत्र का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजयोगिनी बीके सुनीता बहन ने कहा कि आज के समय में व्यक्ति मानसिक और भावनात्मक रूप से असंतुलित हो चुका है। यह मेला आत्मिक शांति और सच्चे सुख की अनुभूति का माध्यम बनेगा। भगवान शिव स्वयं इस धरा पर अवतरित हो चुके हैं और यह आयोजन उनके दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। बीके सारिका बहन ने भी कहा कि इस मेले के माध्यम से लोगों को एक नई सोच और जीवन की सच्ची समझ देने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed