फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inter zonal youth cultural festival will start from today in IB college

Panipat News: आईबी काॅलेज में आज से शुरू होगा इंटर जोनल युवा सांस्कृतिक महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Inter zonal youth cultural festival will start from today in IB college
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में 12 से 14 नवंबर तक इंटर जोनल युवा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करनाल, कैथल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक विभाग के पांच जोन के अंतर्गत 51 महाविद्यालयों के सैंकड़ों प्रतिभागी 43 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिसमें हरियाणवी संस्कृति पर केंद्रित नृत्य, संगीत, नाटक, रिचुअल, सांग, लूर नृत्य, कोरियोग्राफी आदि रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें छह मंचों पर लगातार तीन दिन समानांतर सभी कार्यक्रम चलेंगे। कला, संस्कृति तथा लोक रंग के संगम इस विराट महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा करेंगे।
विज्ञापन

उनके साथ समालखा के विधायक मनमोहन भडाना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष और आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल धमीजा, आईबी महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मबीर बत्रा, उपाध्यक्ष बलराम नंदवानी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। महोत्सव के आगाज के साथ पहले दिन कोरियोग्राफी, माइम, आरकेस्ट्रा समूह नृत्य, हरियाणवी लोकगीत, संस्कृत ड्रामा, पेंटिग, रंगोली, पोस्टर, सांग आदि विधाओं की प्रस्तुति होगी। सांयकालीन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दीपचंद जैन, चिकित्सक डॉ. रीत चंद जैन और डीएसपी जसवंत सिंह बांगर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed