Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instead of increasing farmer's income, cost has doubled: Hooda

किसान की आय के बजाय लागत दोगुना कर दी : हुड्डा

Fri, 07 Nov 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Instead of increasing farmer's income, cost has doubled: Hooda
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का दावा किया जा रहा था। किसान की आय के बजाय लागत दोगुना कर दी गई है। किसानों को एमएसपी तक नहीं मिल पा रही है। गन्ने के रेट मात्र 15 रुपये बढ़ाए गए हैं। किसान को एक कट्टा खाद का लेने के लिए अपराधी की तरह मुहर लगाई जाती है। उन्होंने प्रदेश में धान खरीद में एक हजार करोड़ का घोटाला करने के आरोप लगाए और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने ये बात वीरवार को जीटी रोड स्थित होटल हाइव में मीडिया से रूबरू होते वक्त कही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के मंत्री ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी जाना बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री खुद को बिहार का बता रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में कुछ भी हो जाने पर उनका यानी हुड्डा का नाम लेते हैं। अगर अभय सिंह चौटाला की भैंस दूध न दें तो वे तब भी उनका ही नाम लेंगे। इनेलो प्रदेश में एक या दो सीट तक सीमित है और आने वाले समय में यह भी नजर नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री संपत सिंह के आने और जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ा। हुड्डा ने कहा कि पानीपत में 11 साल में कोई विकास नहीं कराया गया। पानीपत समेत प्रदेश में विकास के नाम पर घोटाला किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed