{"_id":"01d4821ea68f26c0dd25a748d116b1bb","slug":"inso-declereaction-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो की नई कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो की नई कार्यकारिणी का जल्द होगा गठन
पानीपत/ब्यूरा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी का शीघ्र गठन होगा। इनसो के नवनियुक्त प्रभारी राजू ढूल पाई एवं सोमवीर सिंह ने टोल टैक्स स्थित पार्क में युवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। संचालन छात्र नेता बलराज देशवाल ने किया। यहां बताया कि इनसो एक छात्र संगठन है। यह छात्रों के हितों में लगातार काम कर रहा है। शीघ्र ही कॉलेजों में इनसो प्रधान चुने जाएंगे। बलराज देशवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को समस्याओं को लगातार उठाया जा रहा है और इनसो के प्रयासों के चलते राजकीय कॉलेज के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिली हैं। इस मौके पर दीपक कादियान, कुनाल लांबा, कार्तिक जांगडा, अंकित देशवाल, साहिल राठी, रवि गढ़, नवीन शेरा, मुनीम सालवन, सुनील शर्मा, सतेंद्र राठी, अमरजीत गाजबड़, प्रवीण बापौली, मोहित व गौरव सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन