फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inner purity is the real purity of man: Maharaj Khushal Das

आंतरिक पवित्रता ही मनुष्य की असली पवित्रता : महाराज खुशहाल दास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Inner purity is the real purity of man: Maharaj Khushal Das
पानीपत। श्री सत जींदा कल्याणा आश्रम मंदिर में शुक्रवार को तीन दिन के वार्षिकोत्सव का शानदार आगाज किया।
विज्ञापन

श्रीश्री 1008 महंत जमना दास और महंत खुशहाल दास के सानिध्य में ध्वजारोहण किया। सुबह के समय हवन में मंदिर के सेवादार मदन लाल सहगल का परिवार पूजा में मुख्य यजमान रहा। मंदिर के पंडित कृष्ण ने सभी कार्य में अपना योगदान दिया। सायंकाल की शुरूआत सुंदर भजनों की प्रस्तुति से हुई। तत्पश्चात महाराज खुशहाल दास और कपूर पार्टी ने सत्संग करके भक्तों का मन मोह लिया।
महाराज ने भजन के माध्यम से बताया कि ये जीवन है। अनमोल बंदा इसलिए तू राम राम बोल। नारायण, नारायण ,नारायण ब्रह्मा नारायण। महाराज ने बताया आंतरिक पवित्रता ही मनुष्य की असली पवित्रता है सत्संग को अगर जीना है तो मन की आंखें चाहिए। भक्ति से भरा जीवन दाता हमें देना।
विज्ञापन

प्रधान सुरेंद्र मलिक ने बताया कि हर वर्ष संस्था का प्रयास यही रहता है कि मंदिर की सेवाएं ज्यादा से ज्यादा जनता को मिले। सचिव राहुल तनेजा ने बताया कि तीन दिन के लिए फ्री शुगर, बीपी टेस्ट और जो भी टेस्ट होगा उसमें पचास प्रतिशत की छूट रहेगी। भजन संध्या में सभी शहरवासियों ने अपनी उपस्थिति के साथ सेवा में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। सत्संग उपरांत भंडारे की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शिव कुमार आहूजा, सोमनाथ आहूजा, जय दयाल तनेजा, राहुल तनेजा, अमित तनेजा, सुभाष छाबड़ा, अशोक कालरा, मोहिंद्र खुराना, कमल कांत, चमन लाल, सुरेश मदान और सुरेंद्र बत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed