{"_id":"5e6003258ebc3eeb5926530c","slug":"inlegle-work-in-mall-panipat-panipat-news-knl24305731","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉपिंग मॉल और जिम खाना क्लब में गंदे काम चलाने को पुलिस से सांठगांठ का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉपिंग मॉल और जिम खाना क्लब में गंदे काम चलाने को पुलिस से सांठगांठ का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रसिद्ध शॉपिंग मॉल और जिम खाना क्लब में चल रहे स्पा सेंटरों का सच चौंका देने वाला है। यहां अंदर जाने के लिए घंटे के हिसाब से एंट्री फीस देनी पड़ती है। जहां देहव्यापार पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है। खुलेआम गंदा काम चल रहा और ग्राहकों की सुरक्षा के नाम पर स्पा सेंटर संचालक पुलिस और प्रशासन में पहुंच बताकर पूरा जिम्मा ले रहे हैं।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को अपने विशेष पेज पड़ताल में स्पा सेंटरों में चल रहे काले कारनामों का सच स्टिंग के जरिए उजागर किया था। इस कड़ी में बुधवार को फिर से एक और स्टिंग किया गया, जहां पुलिस और प्रशासन के साथ ऊपर तक की सेटिंग की बात बेधड़क कही जा रही है। स्पा सेंटर का संचालक कहता है कि उनकी मासिक मंथली तक पुलिस के साथ बंधी होती है। वे अपने ग्राहक को पुलिस सुरक्षा के साथ अन्य प्रकार की सुरक्षा करने का भी पूरा सामान मौजूद रखते हैं।
स्पा सेंटर संचालक से रिपोर्टर की बात
संचालक: हां जी बोलिए।
रिपोर्टर: जी, मसाज करवानी है और भी क्या-क्या चल रहा है।
संचालक: सब कुछ, जो आप चाहो, उसके पैसे अलग से लगेंगे, पहले एंट्री करवाओ अंदर के पैसे अलग लगेंगे।
रिपोर्टर: कितने लगेंगे ?
संचालक: एक आदमी के कम से कम एक हजार, उसके बाद जैसी सर्विस लोग उतने ज्यादा, कोई पसंद नहीं आई तो पैसे वापस
रिपोर्टर: सुरक्षा की क्या गारंटी है?
संचालक: पूरा जिम्मा हमारा है। हम क्या, सभी स्पा सेंटर संचालक पुलिस को मंथली देते हैं। दूसरी सुरक्षा का इंतजाम भी अंदर रखा है।
चौकी से 100 कदम दूरी पर चलता है गलत कामों का धंधा
सबसे खास बात देखने में ये आई कि सेक्टर 11-12 स्थित एंजेल मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पुलिस चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर है। यहां एक नहीं बल्कि 5-6 स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं। वहीं, मित्तल मेगा मॉल का एरिया भी सेक्टर 11-12 चौकी के अंदर आता है, जिसका थाना चांदनी बाग लगता है।
विज्ञापन
- एंट्री करवाओ, पसंद नहीं तो पैसे वापस
एक स्पा सेंटर संचालक ने ग्राहक को इंप्रेस करने के लिए इतना तक कह दिया कि आप एक बार एंट्री करवाओ, अगर कोई पसंद नहीं आती तो दूसरी भेजी जाएगी अगर वह भी पसंद नहीं आती तो आपके एंट्री के पैसे तक वापस करवा दिए जाएंगे। वहीं, एंट्री फीस भरने के बाद ही काम करने वाली लड़कियों को दिखाया जाता है।
- संचालक बोले: पुलिस के साथ मंथली सेट है
पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी पुलिस के साथ पूरी सेटिंग हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि वे अकेले पुलिस को मंथली नहीं देते, उनके साथ सभी स्पा सेंटर संचालक पुलिस को मंथली देते हैं। ग्राहक को पूरा आश्वस्त किया जाता है।
राजनेताओं के शामिल होने का दावा
वहीं सेक्टर 25 स्थित जिम खाना क्लब में अपने आप को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताने वाले एक युवक ने भी पुलिस प्रशासन पर उनके साथ मिलीभगम की बात कबूली थी। जब उनसे स्पा सेंटर में सुरक्षा संबंधी बात पूछी गई तो उन्होंने खुलकर बताया कि पूरा प्रशासन उनके साथ है।
होगी कार्रवाई : एसपी
अगर बिना अनुमति कोई स्पा सेंटर चल रहे हैं या उसमें किसी तरह का गलत काम हो रहा है तो उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। ऐसे स्पा सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मनीषा चौधरी, एसपी पानीपत