फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Injured student dies while returning from Kedarnath-Badrinath Yatra

Panipat News: केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा से लौटते समय घायल छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Injured student dies while returning from Kedarnath-Badrinath Yatra
पानीपत। दोस्तों के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर बाइक पर लौट रहे पानीपत के विकास नगर-एनएफएल निवासी बीकॉम फाइनल ईयर के एक छात्र की गोवंश की चपेट में आने से घायल हो गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। वह एसडी पीजी कॉलेज में पढ़ता था और परीक्षा से पहले बाबा के दर्शन करने गया था। हादसे के वक्त वह बाइक पर पीछे बैठा था, जबकि उसका दोस्त बाइक चला था। यूपी की मुज्जफरनगर पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक में रखवा दिया है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर में करीब चार दिन पहले हुआ। कुनाल उर्फ सूरज विकास नगर एनएफएल में परिवार सहित अपने नाना के घर रहता था। वह एसडी कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष में पढ़ता था।
विज्ञापन

युवक के दोस्तों ने बाइक पर केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने का फैसला किया। वे सब बाइकों पर सवार होकर दर्शनों करने गए। बताया जा रहा है कि कुनाल उर्फ सूरज हरिद्वार से आगे बाइक चला रहा था। उसने मुजफ्फरनगर से पहले अपने दूसरे दोस्त को बाइक दे दी और खुद पीछे बैठ गया। उस समय कुनाल ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बीच उनकी बाइक एक गोवंश से टकरा कई, जिससे कुनाल और उसका दोस्त गिर गए। हेलमेट न होने से कुनाल के सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुनाल का सिर सड़क पर लग गया। उसके दोस्तों ने उसको मुज्जफरनगर के एक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने पर खून बाहर नहीं निकला। परिवार के सदस्य उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिवार के लोग दो दिन पहले पीजीआई रोहतक ले गए। जहां कुनाल ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed