फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Information about recruitment in army

Panipat News: सेना में भर्ती के बारे में दी जानकारी

Tue, 02 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Information about recruitment in army
सनौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनौली कलां में सेना भर्ती कार्यालय रोहतक से एआरओ सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने सेना भर्ती कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में उन्होंने बताया कि कैसे विद्यार्थी सेना में भर्ती हो सकते हैं, कैसे अनुशासित और ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में सेना में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारतीय सेना के लिए आयुसीमा, योग्यता, प्रमाण पत्रों से संबंधित सभी जानकारियां बच्चों के साथ साझा की। विद्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती , रेगुलर सेना भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं एवं तथ्य व जानकारी देकर उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग एवं उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी स्टाफ़ सदस्यों व छात्रों ने टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। सूबेदार मेजर एआरओ नरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने विद्यालय में बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्रों व स्टाफ़ सदस्यों की तरफ़ से टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed