फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industry will run round the clock, captive on Thursday-Friday

चौबीस घंटे चलेंगे उद्योग, वीरवार-शुक्रवार को बंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Industry will run round the clock, captive on Thursday-Friday
पानीपत। उद्योगपतियों के लगातार विरोध के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्योगों के 24 घंटे संचालन की अनुमति दे दी है लेकिन दो दिन उद्योगों को बंद रहने का आदेश भी लागू रहेगा। हालांकि अब इसके दिनों में बदलाव किया गया। पहले शनिवार और रविवार बंदी के दिन थे लेकिन अब जिले के उद्योग वीरवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

पाइप नेचुरल गैस पर उद्योगों के शिफ्ट होने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए उद्योगों को जहां 24 घंटे संचालन की अनुमति से राहत मिली है, वहीं दो दिन की बंदी जारी रहेगी। यह आदेश एनसीआर के लिए हैं। इससे पानीपत के उद्यमी विदेशों से आए अपने ऑर्डर भी पूरे कर सकेंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इस फैसले के बाद जिले के उद्योगपति भी सहमत दिख रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि दिल्ली के प्रदूषण की जिम्मा उन पर न थोपा जाए।
विज्ञापन

दो दिन उद्योग बंद करने के लिए तैयार
लगातार विरोध प्रदर्शन करने के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छूट दी है। पानीपत की इंडस्ट्री को पांच दिन चलने की अनुमति मिली है। जिसमें कोई समय सीमा नहीं होगी। दो दिन उद्योग बंद करने में परेशानी नहीं। - भीम राणा,प्रधान डायर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पांच दिन 24 घंटे चला सकेंगे उद्योग
अब पांच दिन 24 घंटे बिना किसी समय पाबंदी के उद्योग को चला सकेंगे। पहले सिर्फ आठ घंटे संचालन की ही अनुमति दी जा रही थी, जिससे बेहद दिक्कत थी। ऑर्डर भी पूरे नहीं हो रहे थे। - श्री भगवान, प्रधान सेक्टर 29 पार्ट-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed