फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   industry, problem

टैक्सटाइल नगरी में बनेगा एग्जीविशन सेंटर, आईटीआई के छात्रों की पानीपत के उद्योगों में होगी ट्रेनिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
industry, problem
पानीपत। मीटिंग में मौजूद उद्योगपती । - फोटो : Panipat
पानीपत। टैक्सटाइल नगरी में अब एग्जीबिशन सेंटर बनेगा। इसका जिम्मा हरियायाण स्टेट इंडस्ट्रीयल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) को दे दिया गया है। एचएसआईआईडीसी इसके लिए औद्योगिक सेक्टर में ही जमीन तलाश रहा है। इसको बनाने में उद्यमियों की भी सलाह ली जाएगी। एग्जीविशन को बनाने का उद्देश्य पानीपत टैक्सटाइल को बढ़ावा देना है। आईटीआई में वे कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे पानीपत के उद्योगों को बढ़ावा मिले। इससे उद्यमियों को प्रशिक्षित कर्मचारी व टैक्सटाइल डिजाइनर मिलेंगे। उद्यमियों को कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई और चंडीगढ़ से डिजाइनर नहीं लाने पड़ेंगे। आईआईटी छात्रों की ट्रेनिंग भी पानीपत के उद्योगों में ही कराने की प्लानिंग चल रही है। यह बात जीटी रोड स्थित निजी होटल में लघु अति लघु व मध्यम उद्योगपतियों की मीटिंग के दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे औद्योगिक सेक्टर के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने कही। इस मौके पर उनके सामने उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखी। उद्यमियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। उद्यमियों का कहना था कि करोड़ों रुपये सरकार खर्च कर रही है, लेकिन सेक्टरों की हालत दयनीय है। बायर आना भी यहां पसंद नहीं करते। सेक्टरों में ना सड़कें और ना ही स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था। उद्यमियों की समस्याओं पर एसीएस देवेंद्र सिंह ने एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, नगर निगम व बिजली अधिकारियों की क्लास लगाई और जल्द उद्यमियों की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईएएस डॉ. यश गर्ग ने बताया कि टैक्सटाइल विश्व में करोड़ों लोगों को रोगजार दे रहा है। 130 बिलियन लोग इस रोजगार से जुड़े हैं। सूक्ष्म, अति सुक्ष्म व मध्यम उद्योग ही हमारे देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। पानीपत में 20 हजार उद्योगों ने दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। जो एसरो में उत्पाद यूज हो रहे हैं उनको ये उद्योग ही बनाते हैं। इस मौके पर प्रणव गुप्ता, राहुल प्रियदर्शी, लोकेश जैन, ललित गोयल, सुखबीर मलिक, भीम राणा, विभू पालीवाल, श्री भगवान अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बीएंडआर के एक्सईएन प्रदीप अत्री व अनिल मितल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पानीपत टैक्सटाइल के लिए ये नया होगा-
- एग्जीबिशन सेंटर : टैक्सटाइल नगर में एग्जीबिशन सेंटर खुलने से पानीपत के उत्पाद प्रमोट होंगे। बॉयर एग्जीबिशन में पानीपत के उत्पादों की क्वालिटी चेक कर सकेंगे। उद्यमी अपने उत्पाद एग्जीविशन सेंटर में लगाकर बायर को आकर्षित कर सकेंगे। उद्यमियों को एग्जीबिशन के लिए किराये पर भूमि नहीं लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडलूम कलस्टर: सरकार की पानीपत में हैंडलूम क्लस्टर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए उच्च स्तर पर बैठकों का दौर भी जारी है। पानीपत डाईंग यूनिट की तर्ज पर हैंडलूम क्लस्टर बनेगा। इसके बनने से हैंडलूम की सभी फैक्टरियां एक ही सेक्टर में होंगी। बॉयर ज्यादा आएंगे।
स्किल डेवलेपमेंट: सरकार पानीपत में स्किल डेवलेपमेंट के लिए भी प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कई दौर की मीटिंग भी हो चुकी है। पानीपत की आईटीआई में ऐसे कोर्स शुरू होंगे जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने में अहम साबित होंगे। छात्रों को पानीपत के उद्योगों में ही रोजगार मिलेगा। पानीपत उद्योग को अच्छे प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे। छात्रों के प्रैक्टिकल भी पानीपत के उद्योगों में ही होंगे।
बाल जटान गांव में पावर हाउस : बाल जटान गांवों में पावर हाउस बनकर तैयार हो चुका है। इसमें कुछ काम बाकी है। एसीएस बजिेंद्र सिंह बिजली निगम के एसई पीके गोयल से इस संबंधी रिपोर्ट ली है। इसके तैयार होने से उद्योगों को बिजली नजदीक से मिलेगी।
- एसएचआईआईडीसी में प्लान की दरों में कमी
रिफाइनरी के पास एचएसआईआईडीसी की 35 एकड़ भूमि खाली पड़ी है। वहां पर बोली भी हो चुकी है, लेकिन वहां 8800 रुपये प्रति गज भूमि का रेट है। इसलिए उद्यमी वहां पर प्लॉट लेने से बच रहे हैं। अब सरकार वहां पर रेट कम करने का मन बना चुकी है। एसीएस के मुताबिक अब वहां रेट घटाकर 7000- 7500 रुपये कर दिया जाएगा।
- पीएनजी पर एनजीटी के निर्देशों पर लाचार दिखे एसीएस-
एनजीटी ने पीएनजी की सप्लाई नहीं लेने वाले उद्योगों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। कई बार उद्यमी इस बारे में एसीएस देवेंद्र सिंह से भी मिल चुके हैं। देवेंद्र सिंह ने कहा कि पीएनजी उनके लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। उद्योगों में कुछ समय पर ही प्रदूषित का ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगा है। अब पीएनजी की सप्लाई दो से तीन गुना तक महंगी पड़ेगी। वो इसके लिए केंद्र में भी मीटिंग में बोल चुके हैं। वो सीएम से पीएनजी कनेक्शन लेने की अवधि बढ़ाने की मांग करेंगे।
श्री भगवान बोले- सर आप सही, आपके ऑफिसर ने कराया बंटाधार :
सेक्टर 29 पार्ट वन के प्रधान श्री भगवान अग्रवान ने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि सर आपकी पॉलिसी तो बहुत अच्छी हैं, लेकिन आपके ऑफिसर आपकी पॉलिसी का बंटाधार करवा रहे हैं। कोई काम नहीं करता। सिर्फ कागजों में ही काम होते हैं। सेक्टरों की हालत दयनीय है। टूटी सड़कों व स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था प्रशासन नहीं करवा पाया है। इस पर एसीएस भी हंसने लगे।

उद्यमियों को गुस्सा देख डीसी बोलीं-कुछ तो गलती हुई होगी यूं कोई बेवफा नहीं होता:
डीसी सुमेधा कटारिया मीटिंग में उद्यमियों को निराश देखकर बोली- कुछ तो गलती हुई होगी यूं कोई बेवफा नहीं होता। डीसी कटारिया ने कहा कि वो मानती है कि उद्यमियों को काफी परेशानी है। हम उन्हें अब तक सही प्रकार से सड़कें, सीवर व स्ट्रीट लाइटों की सुविधां नहीं दे पाए। हम सबको मिलकर टैक्सटाइल को बढ़ावा देने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed