फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   industry, panipat

पानीपत में थ्री डी चादर का कारोबार पहुंचा 300 करोड़, चीन को छोड़ा पीछे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
industry, panipat
पानीपत के उद्यमियों ने थ्री डी चादर बनाने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। मात्र एक साल में थ्री डी चादर का कारोबार 300 करोड़ तक पहुंच गया है। मिंक कंबल के बाद थ्री डी चादर बनाने में एक साल पहले इसमें चीन की बादशाहत थी। वहां से आने वाली सस्ती व डिजाइनदार चादर की चमक को कम करने के लिए यहां के उद्यमियों ने दिन-रात एक कर दिया।
विज्ञापन

चीन के प्रभुत्व का खत्म करने व देशवासियों को थ्री डी चादर उपलब्ध कराने के लिए एक साल पहले पानीपत के उद्यमी चीन से मशीन लेकर आए थे। इसके बाद यहीं पर थ्री डी चादर बनाने शुरू की थ्री डी चादर बनाने के कारोबार में पोलर कंबल उद्योग भी कूद गए हैं। ऑफ सीजन में पोलर कंबल के स्थान पर थ्री डी चादर बनाई जाती है। फिलहाल उद्यमी थ्री डी चादर की दरों पर भी काम कर रहे हैं, ताकि दरें कम की जा सके। पहले पोलर व मिंक कंबल चीन से आता था।
विज्ञापन

कई देशों में भी शुरू किया निर्यात-
पानीपत में बनने वाली थ्री डी चादर का अब अन्य देशों में निर्यात होना शुरू हो गया है। पहले पानीपत हैवी चादर के लिए मशहूर था। यहां की बनी बेडशीट शादी विवाह में उपहार देने के लिए इस्तेमाल की जाती थी। चीन से थ्री डी चादर आने के बाद यहां उद्योग लगभग ठप हो गया था। अब लोग भी पानीपत में बनी थ्री डी चादर खरीदते हैं। चीन से उद्यमियों ने थ्री डी की चादर खरीदनी बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60-70 से शुरू होकर 400 रुपये तक बिकती
थ्री डी चादरें 60 से शुरू होकर 400 रुपये तक थोक में बिकती हैं। रिटेल में 100 से 1000 रुपये तक बिकती हैं। 300 करोड़ से अधिक की थ्री डी चादरों का कारोबार अकेले पानीपत से हो रहा है।
हल्की रेंज में पूरा कब्जा -
कारोबारी ईश्वर मित्तल का कहना है कि 80 फीसदी पानीपत की बनी चादरें बिक रही हैं। गिफ्ट पैक आइटम 20 फीसदी अभी भी चीन से आ रहे हैं। महंगी क्वालिटी पर भी यहां के उद्यमी काम कर रहे हैं। पोलर कंबल उद्योगों के लिए 3डी संजीवनी साबित हुई। पहले ऑफ सीजन में पोलर उद्योग बंद करने पड़ते थे।
जएसटी ड्यूटी वृद्धि का भी लाभ-
जीएसटी ड्यूटी में बढ़ोतरी से चीन से आने वाली चादर महंगी पड़ने लगी। इसका लाभ स्थानीय उद्योगों को मिल रहा है। अब यहां के उद्योग चीन से सस्ती चादर बेच रहे हैं।

पानीपत में होनी चाहिए रिसर्च केंद्र की स्थापना-ग्रोवर
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मनीष अग्रवाल का कहना है कि सरकार यहां के टेक्सटाइल उद्योगों पर ध्यान दे तो निर्यात दोगुना होगा। साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकता है। उद्योगों को खड़ा करने में उद्यमियों की अपनी मेहनत काम कर रही है। पानीपत में रिसर्च केंद्र (आरएंडडी) की स्थापना होनी चाहिए। जिससे यहां के उद्यमियों को नए आइडिया मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed