फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial sectors across the state will be renovated, survey completed: Dushyant Chautala

प्रदेश भर के औद्योगिक सेक्टरों का होगा जीर्णोद्धार, सर्वे हुआ पूरा : दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Industrial sectors across the state will be renovated, survey completed: Dushyant Chautala
पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व साथ में मंच ? - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रदेश भर के औद्योगिक सेक्टरों का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका हैं। यहां भूमिगत बिजली की लाइन बिछाई जाएगी, इसके साथ ही भारी वाहनों का भार उठाने वाली सड़कों का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। यह कहना था कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। वह शनिवार को पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोनीपत में इस काम की शुरुआत हो गई है। सभी जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब बाकी औद्योगिक क्षेत्रों में इन कार्यों की कराए जाने की फीजिबिलिटी (व्यवहारिकता) जांची जाएगी। भूमिगत बिजली की लाइन बिछाए जाने से विद्युत फॉल्ट की संख्या में कमी आएगी। इसके साथ ही भारी वाहनों का भार उठाने वाली सड़कों को मजबूती दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो। जल्द ही पानीपत के औद्योगिक सेक्टरों में भी काम शुरू होने वाला है। प्रदेश स्तर पर टेंडर के लिए भी स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

फेज वार होगा काम, एक वर्ष की बाकी डीएलवी सड़कें भी होंगी शामिल
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यों को फेज वार कराया जाएगा। इससे निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी का करना आसान रहेगा। इसके साथ ही उन सड़कों भी शामिल किया गया है, जिनका डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड (डीएलपी) एक वर्ष बचा होगा। डीएलपी से मतलब है कि नई सड़का का निर्माण करने के बाद उसे रखरख की जिम्मेदारी ठेका एजेंसी के पास होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने पानीपत के उद्योगों की दिक्कत से कराया है रूबरू
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत के औद्योगिक सेक्टरों की समस्याओं से शहरी विधायक प्रमोद विज रूबरू करा चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही पानीपत को भी शामिल किया गया है। सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। पानीपत के सेक्टर-25 और सेक्टर-29 के पार्ट-एक और दो में सड़कों की हालत दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed