Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indu from Balana has made a name for herself in Kho-Kho through her medal-winning performances.

Panipat News: बलाना की इंदु ने पदकों के दम पर खो-खो में बनाई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Indu from Balana has made a name for herself in Kho-Kho through her medal-winning performances.
इंदु। स्वयं - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बलाना गांव की इंदु खो-खो में अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। वह जिला स्तर पर चार स्वर्ण, राज्य स्तर पर एक स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी एक रजत पदक अपने नाम कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अप्रैल में सिरसा में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
इंदु ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके माता-पिता बचपन से ही खो-खो के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। परिवार का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल वह जिले के एक सरकारी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही हैं। वह पिछले कई वर्षों से लगातार खो-खो का अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

इंदु अपने गांव में ही कोच गुलशन कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। परिवार के सहयोग और कोच के उचित मार्गदर्शन से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेल अभ्यास पर भी पूरा ध्यान देती हैं। उनका लक्ष्य लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश और गांव का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच गुलशन कुमार ने बताया कि इंदु मेहनती और लगनशील खिलाड़ी हैं। वह सुबह-शाम नियमित अभ्यास करती हैं। खेल में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है। इंदु इसी तरह मेहनत करती रहीं तो भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed