फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Increasing joint pain in cold, increasing problem in youth along with the elderly

Panipat News: ठंड में बढ़ रहा जोड़ों का दर्द, बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी बढ़ रही समस्या

Mon, 08 Dec 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 08 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Increasing joint pain in cold, increasing problem in youth along with the elderly
एक्सरसाइज लिखकर महिला को समझाती फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल। संवाद
पानीपत। ठंड शुरू होते ही अस्पतालों में जोड़ों के दर्द ज्यादातर कमर और गर्दन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन फिजियोथेरेपिस्ट के पास 90 प्रतिशत मरीज कमर और गर्दन दर्द के पहुंचने लगे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ युवा भी शामिल होते हैं। लोगों का ज्यादा देर एक स्थिति में बैठकर काम करना या गलत तरीके से बैठना जोड़ों के दर्द को बढ़ रहा है। चिकित्सक मरीजों को सही तरीके से बैठने और एक्सरसाइज करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है जिसमें बुजुर्गों के साथ युवा भी शामिल होते हैं। लोगों का गलत तरीके से उठना-बैठना, ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहना या पुरानी जोड़ों की चोट भी उनमें जोड़ों के दर्द के बढ़ने का कारण बन रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि ठंड शुरू होते ही जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है या वर्षों पुरानी चोट भी दर्द का कारण बनती है। ठंड में मांसपेशियों में जुड़ाव की समस्या और रक्त संचार की गति धीमी हो जाती है इसलिए निरोग एवं स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। भाऊपुर निवासी 57 वर्षीय शारदा देवी ने बताया कि उसे पिछले कुछ साल से जोड़ों में दर्द की समस्या रहती थी लेकिन इस साल तो यह समस्या बढ़ गई तब वह इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंची यहां पर उसने इलाज करवाया और फिजियोथेरेपिस्ट से एक्सरसाइज, काम करने के सही तरीके के बारे में जानकर अब पिछले तीन दिन से मशीन लगवा रही है। उसे पहले से आराम मिला है।
विज्ञापन

ठंड में जोड़ों के दर्द की समस्या थोड़ी बढ़ जाती है। पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पताल में फिजियोथेरेपी के द्वारा जोड़ों के दर्द का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में बच्चों और बड़ों के लिए अलग-अलग फिजियोथेरेपिस्ट है जो मरीजों को इलाज, एक्सरसाइज करने के साथ बैठने और काम करने के सही तरीके बताकर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed