फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Increase in number of patients suffering from vomiting, diarrhea and dehydration in the hospital

Panipat News: अस्पताल में उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के बढ़े मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Increase in number of patients suffering from vomiting, diarrhea and dehydration in the hospital
पानीपत। गर्मी बढ़ने से जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडीमें उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के मरीजों को बढ़ने लगी है। बुधवार को कबीर दास जयंती के चलते अस्पताल की छुट्टी रही। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कई बीमारियों का इलाज बंद होने से भी वीरवार को ओपीडी अपेक्षाकृत दो हजार से ज्यादा रही। लू चलने से बच्चे व बुजुर्ग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार व डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उल्टी-दस्त, मोतियाबिंद का इलाज बंद होने से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल की छुट्टी होने से वीरवार को ओपीडी दो हजार से ज्यादा रही। सुबह आठ बजे से पहले ही ओपीडी के बाहर पर्ची कटवाने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी है। दिन में बढ़ती गर्मी के कारण लोग सुबह जल्दी ही अस्पताल में पहुंच रहे हैं लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा होने से लोगों को घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवानी पड़ रही है और इलाज के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। डाहर निवासी कोमल व बिमला देवी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम के उल्टी-दस्त हैं। वीरवार को अस्पताल में अपने परिजनों के साथ पहुंचे लेकिन भीड़ ज्यादा होने से कारण उन्हें लगभग डेढ़ घंटा पर्ची के लिए इंतजार करना पड़ा। फिर लाइन में लगकर इलाज व दवा के लिए खड़े रहने पड़ा। वे निजी अस्पताल में भी आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए गई थी लेकिन वहां इलाज न होने से उन्हें नागरिक अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद दवा मिली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को ज्यादा जरूरी काम होने से पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। बच्चों व बुजुर्गों का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। अस्पताल में प्रत्येक मरीज को दवा व इलाज दिया जा रहा है और गर्मी से बचने के लिए सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed