{"_id":"5f08c1088ebc3e635a082b8b","slug":"including-sarpanch-accused-of-killed-a-young-man-panipat-news-knl36955648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच समेत 11 पर युवक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच समेत 11 पर युवक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
गांव लोहारी में वीरवार की रात नौ बजे सरपंच और एक दर्जन से अधिक लोगों ने पशुबाड़े में काम कर रहे पिता और उसके दो पुत्रों पर गंडासी, तलवार, ईंट से हमला कर दिया। जिसमें 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल में छह घंटे प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरपंच समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के पिता का आरोप है कि पुलिस को कॉल करने पर नशे की हालत में दो पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें ही धमकाया। जिसके बाद पुलिसकर्मी सरपंच के घर पर गए और शराब पीकर वहीं सोए। गांव के लोग घायल पिता और बेटों को अस्पताल ले गए, जहां 19 वर्षीय बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और एसपी के आश्वासन पर शव को उठाया।
मारपीट कर हत्या किए गए लोहारी निवासी 19 वर्षीय अंकुश के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनके खेत में सफेदे का पेड़ टूटा था। जिसको बड़ा बेटा नीरज व छोटा बेटा अकुंश ट्रैक्टर में लोड कर पशुबाड़े में ला रहे थे। जब वह पशुबाड़े के पास पहुंचे तो कुछ युवक कुर्सी डालकर बैठे हुए थे, जिनको हटने के लिए बोला तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और कहासुनी हो गई। फिर कुर्सियों को हटवाकर आगे बढ़े, जब वह पशुबाड़े में पेड़ को नीचे उतार रहे थे तो वहां पर सरपंच संदीप, उसका भाई बिट्टू समेत एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे, गंडासी, तलवार से लैस होकर आए। वह स्वयं और बेटे पशुबाड़े में बने कमरे के अंदर छिप गए। हमलवारों ने पथराव कर दिया। उन्होंने इसराना थाना प्रभारी को फोन किया लेकिन डेढ घंटे तक वह नहीं पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को फोन कर मदद मांगी तो ग्रामीण इकट्ठा होकर पहुंचे। वह कमरे से बाहर आ गए। बाहर आते ही उनपर गंडासी, तलवार, ईंट, लाठी से हमला कर दिया। छोटे बेटे अंकुश को खींचते हुए बाहर लाए और घेराव कर उसके साथ मारपीट की मृत समझ आरोपी फरार हो गए। वह इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया।
घायलों को नहीं मिला अस्पताल से उपचार
हमलावारों ने मृतक के साथ साथ उसके भाई नीरज के पैर पर गंडासी, संदीप के पैर पर तलवार, सोनू पुत्र रामफल पर लाठी, मुकेश पुत्र रामकुमार पर तलवार, अमन पुत्र काला पर तलवार, गीता पर लठ और दादा धर्मपाल के सिर पर गंडासी से हमला किया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आरोप है कि जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने भी उनके साथ सही व्यवाहर नहीं किया। गंडासी लगे तीन से चार घायलों को मामूली पट्टी की और गुम चोट वालो को बगैर उपचार भगा दिया।
विज्ञापन
हमलावारों ने बाइक, ट्रैक्टर को तोड़ा और कुत्तों एवं भैंसों को पीटा
आरोप है कि सरपंच व उसके साथियों ने मिलकर बाहर बंधे कुत्ते व भैंसो पर लाठी डंडो से वार किए। उनकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और ट्रैक्टर, फ्रिज, बाइक को तोड़ दिया। वहीं आरोपियों ने गंडासी से भी दरवाजे पर हमला किया, लेकिन लोहे के दरवाजे होने की वजह से अंदर बचे रहे।
पुलिस पर आरोपियों को प्रोटेक्शन देने का आरोप
मृतक के बड़े भाई नीरज ने बताया कि उसने अपने फोन से प्रभारी को कॉल किया, पुलिस डेढ़ घंटे तक नहीं आई। अगर पुलिस समय से पहुंचती तो सायद उनके भाई की हत्या नहीं होती। वहीं कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे तो वह नशे में थे, उन्होंने कहा कि क्या हो गया, पुरानी बाइक की तो टूटी है, तुमने ही गलत पक्का लिया है, भुगतो और य हकहकर वहां से चले गए। वहीं दूसरा आरोप है पुलिस पूरी रात वहीं सरपंच के घर पर रही और शराब पीकर वहीं सोए। सुबह सभी आरोपियों को प्रोटेक्शन देकर वहां से भगा दिया।
एक विधायक पर हमलावरों का साथ देने का आरोप
ग्रामीणों ने एक विधायक पर हमलावरों का साथ देने का आरोप लगाया है। उनपर सरपंच को शह देने का आरोप है। विधायक को कॉल किया तो वारदात बताई तो उनकी सुनवाई करने की बजाय सरपंच का पक्ष लिया और फोन उठाने बंद कर दिए।
जीटी रोड जाम करने की सूचना पर अस्पताल पहुंचा भारी पुलिस बल
जब शुक्रवार सुबह परिजन ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर सामान्य अस्पताल गए तो वहां पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजन जीटी रोड जाम करने के लिए चले तो सामान्य अस्पताल का बाहर से गेट बंद कर परिजनों को पुलिस ने रोका, जिसके बाद वह लघु सचिवालय पहुंचे, जहां पर पदर्शन के बाद वह एसपी से मिले और उचित कार्रवाई के आश्वासन पर वह संतुष्ट हुए। वह शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया।
आइलेट्स की कोचिंग ले रहा था अंकुश-
रिफाइनरी में सिविल इंजीनियर व मृतक के बड़े भाई ने बताया कि वह तीन भाई है, जिनमें वह सबसे बड़ा है और उसका भाई अंकुश सबसे छोटा है। अंकुश पिछले करीब छह माह से आइलेट्स की कोचिंग ले रहा था।
वर्जन
पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है, पिता की शिकायत पर गांव लोहारी के सरपंच संदीप, पवन, बिटटू, संजय, दिनेश, कीमती, राजपाल, जययिंह, अनिल, शिशपाल व अजय के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- नरेंद्र, थाना प्रभारी इसराना।